Home
Class 11
PHYSICS
सिद्ध कीजिए की घूर्णन करते हुए पिंड की ग...

सिद्ध कीजिए की घूर्णन करते हुए पिंड की गतिज ऊर्जा `=(1)/(2)Iomega^(2)` होती है। यहाँ I जड़त्व आघूर्ण `omega ` कोणीय वेग है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना की कोई पिण्ड किसी घूर्णन अक्ष के परितः `omega ` कोणीय वेग से घूर्णन कर रहा है। इस पिण्ड के सभी कणों का कोणीय वेग समान `(omega)` होगा, परन्तु प्रत्येक कण का रेखीय वेग भिन्न होगा। यदि पिण्ड के घूर्णन अक्ष से दूरी r पर किसी कण का द्रव्यमान m और रेखीय वेग v हो, तब उसकी
गतिज ऊर्जा `=(1)/(2)mv^(2)`
गतिज ऊर्जा `=(1)/(2)mr^(2)omega^(2)" " [because v=r omega]`
अतः पिण्ड की गतिज ऊर्जा `=Sigma(1)/(2)mr^(2)omega^(2)`
`therefore ` पिण्ड की गतिज ऊर्जा `=(1)/(2)omega^(2)Sigmamr^(2)" "` ...(1)
`therefore ` पिण्ड की गतिज ऊर्जा `=(1)/(2)omega^(2)I " "` यही अभीष्ट व्यंजक है।
जड़त्व आघूर्ण की परिभाषा -
समी (1 ) से स्पष्ट है कि यदि `omega=1` हो तो
या जड़त्व आघूर्ण `I=2xx` घूर्णन गतिज ऊर्जा
अतः "किसी दृढ़ पिण्ड का किसी अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण, उस पिण्ड कि घूर्णन गतिज ऊर्जा के दुगने के बराबर होता है, जबकि पिण्ड उस अक्ष के परितः एकांक कोणीय वेग से घूम रहा है।"
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कणों के निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • कणों के निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • कणो का निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|80 Videos
  • कार्य, ऊर्जा एवं शक्‍ति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|8 Videos