Home
Class 11
PHYSICS
घूर्णन गति के समीकरण लिखिए तथा इनको निगम...

घूर्णन गति के समीकरण लिखिए तथा इनको निगमित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब कोई पिण्ड जिसका प्रारम्भिक कोणीय वेग `omega_(0)` है, एक नियत कोणीय त्वरण `alpha` से किसी अक्ष के परितः घूर्णन गति कर रहा हो तथा t सेकण्ड में `theta ` रेडियन कोण घूमने के बाद उसका कोणीय वेग `omega ` हो, तो उसकी गति को निम्नलिखित तीन समीकरणों द्वारा व्यक्त किया जाता है -
`(i) omega=omega_(0)=alpha t, (ii) theta =omega_(0)t+(1)/(2)alpha t^(2)`, तथा `(iii) omega^(2)=omega_(0)^(2)+2alpha theta`
इन समीकरणों को घूर्णन गति के समीकरण कहते है।
(i) प्रथम समीकरण का निगमन : परिभाषानुसार कोणीय संवेग
`alpha=(d omega)/(dt)` या `d omega=alpha dt`
चूँकि t = 0 पर पिण्ड का कोणीय वेग `omega_(0)` है तथा t समय पश्चात `omega ` हो जाता है। अतः इस सीमाओं के बीच समाकलन करने पर
`int_(omega_(0))^(omega)d omegao= int_(0)^(t)alpha dt `
या `omega-omega_(0)=alphat`
या `omega=omega_(0)+alpha t " " `... (1)
(ii) द्वितीय समीकरण का निगमन : परिभाषानुसार कोणीय वेग
`omega=(d theta)/(dt)` या `d theta=omegadt`
या ` d theta=(omega_(0)+alpha)dt [because ` समी. (1 ) से , `omega=omega_(0)=alpha t]`
चूँकि t = 0 पर कोणीय विस्थापन शून्य तथा t समय पश्चात `theta ` है।
अतः इन सीमाओं के बीच समाकलन करने पर
`int_(0)^(theta) d theta=int_(0)^(t) (omega_(0)+alpha t) dt`
या `theta=omega_(0) t +(1)/(2)alpha t^(2) " " `...(2)
(iii) तृतीय समीकरण का निगमन : प्रथम समीकरण के दोनों पक्षों का वर्ग करने पर,
`omega^(2)=(omega_(0)+alpha t)^(2)=omega_(0)^(2)+2omega_(0) alpha t +alpha^(2)t^(2)`
`=omega_(0)^(2)+2alpha(omega_(0)t+(1)/(2) alpha t^(2))`
या `omega^(2)=omega_(0)^(2)+2alpha theta " " ... (3)[because" समी. (2 ) से, "theta =omega_(0)t+(1)/(2) alpha t^(2)]`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कणों के निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • कणों के निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • कणो का निकाय एवं घूर्णी गति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|80 Videos
  • कार्य, ऊर्जा एवं शक्‍ति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|8 Videos