Home
Class 12
BIOLOGY
इनमें विभेद कीजिए (1) बीजपत्राधार और ब...

इनमें विभेद कीजिए
(1) बीजपत्राधार और बीजपत्रोपरिक,
(2) प्रांकुर चोल तथा मूलांकुर चोल,
(3) अध्यावरण व बीज चोल,
(4) परिभ्रूणपोष एवं फलभित्ति। 

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) बीजपत्राधार एवं बीजपत्रोपरिक (Hypocotyl and Epicotyl)-बीजपत्राधार व बीजपत्रोपरिक भ्रूणीय अक्ष के भाग हैं । भ्रूणीय अक्ष का बीजपत्र से जुड़ाव से नीचे का भाग बीजपत्राधार कहलाता व इसके नीचे के भाग में मूलांकुर स्थित होता है। दूसरी ओर भ्रणीय अक्ष का बीजपत्र से जुड़ाव से ऊपर का हिस्सा बीजपत्रोपरिक कहलाता है जिसके ऊपर प्रांकुर स्थित होता है।
(2) प्रांकुर चोल व मूलांकुर चोल (Coleoptile and Coleorrhiza)-एकबीजपत्री पौधों के बीज में प्राकुर, मूलांकुर सुरक्षात्मक आच्छद (Protective sheath) से ढंके रहते हैं । जैसा कि नाम से स्पष्ट है प्रांकुर का आच्छद प्रांकुर चोल तथा मूलांकुर का आच्छद मूलांकुर चोल कहलाता है।
(3) अध्यावरण व बीज चोल (Integument and Testa)-बीजाण्ड के चारों ओर पाये जाने वाले एक या दो सुरक्षात्मक आवरण अध्यावरण कहलाते हैं । निषेचन के बाद जब बीजाण्ड परिपक्व होकर बीज के रूप में परिवर्तित होता है तब यह अध्यावरण बीज चोल कहलाता है।
(4) परिभ्रूणपोष व फलभित्ति (Perisperm and Pericarp)-बीजाण्डकाय (Nucellus) का वह भाग जो बीज बनने के बाद भी भ्रूणपोष के चारों ओर एक पतली परत के रूप में बचा रहता है परिभ्रूणपोष (Perisperm) कहलाता है। स्पष्ट है यह कुछ बीजों में ही पाया जाने वाला भाग है। दूसरी ओर निषेचन के बाद अण्डाशय त्रिस्तरीय फल भित्ति (Pericarp) में बदल जाता है। अत: पेरीकार्प फल से संबंधित है जबकि परिभ्रूणपोष बीज से। परिभ्रूणपोष एकस्तरीय तथा फलभित्ति प्राय: त्रिस्तरीय होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिये)|11 Videos
  • पुष्पीय पादपों की आकारिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • पौधो में श्वसन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
YUGBODH-पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन-वस्तुनिष्ठ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. एक आवृत्तबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम बताइए जहाँ नर एवं मादा युग्मकोद...

    Text Solution

    |

  2. लघुबीजाणुधानी तथा गुरुबीजाणुधानी के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। इन घटनाओं क...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित शब्दावलियों को सही विकासीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए परागक...

    Text Solution

    |

  4. स्व-परागण एवं पर-परागण में अन्तर कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. एक स्पष्ट एवं स्वच्छ चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद् के 7-क...

    Text Solution

    |

  6. उन्मील परागणी पष्यों से क्या तात्पर्य है ? क्या अनुन्मील्य परागणी पुष्...

    Text Solution

    |

  7. पुष्पों द्वारा स्व-परागण रोकने के लिए विकसित की गई दो कार्यनीति का विव...

    Text Solution

    |

  8. बहुभ्रूणता क्या है ?

    Text Solution

    |

  9. एक प्रारूपिक पुष्प के अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  10. एकबीजपत्री एवं द्विबीजपत्री बीज में कोई चार अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. बैगिंग (बोरावस्त्रावरण) या थैली लगाना तकनीक क्या है ? पादप जनन कार्यक्...

    Text Solution

    |

  12. त्रि-संलयन क्या है ? यह कहाँ और कैसे संपन्न होता है ? त्रि-संलयन में स...

    Text Solution

    |

  13. इनमें विभेद कीजिए (1) बीजपत्राधार और बीजपत्रोपरिक, (2) प्रांकुर चो...

    Text Solution

    |

  14. एक सेब को आभासी फल क्यों कहते हैं ? पुष्प का कौन-सा भाग फल की रचना करत...

    Text Solution

    |

  15. विपुंसन से क्या तात्पर्य है ? एक पादप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प...

    Text Solution

    |