Home
Class 12
CHEMISTRY
रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करन...

रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले किन्ही चार कारकों को संक्षेप में समझाइए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है -
(i) अभिकारकों का सांद्रण - किसी भी अभिक्रिया का वेग क्रियाकारकों की सांद्रता के समानुपाती होता है । अभिकारकों का सांद्रण बढ़ाने पर अभिक्रिया की दर में वृद्धि हो जाती है । समय के साथ क्रियाकारकों का सांद्रण कम होने पर अभिक्रिया की दर भी कम हो जाती है ।
(ii) अभिक्रिया का ताप - ताप वृद्धि का अभिक्रिया की दर पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है । उच्च ताप पर अभिक्रिया की दर बढ़ जाती है ।
(iii) उत्प्रेरक की उपस्थिति - उत्प्रेरक अभिक्रिया की दर को बढ़ा या घटा देते है । धनात्मक उत्प्रेरक क्रिया की दर में वृद्धि करते है तथा ऋणात्मक उत्प्रेरक क्रिया की दर घटा देते है ।
(iv) क्रियाकारकों की प्रकृति - क्रियाकारकों की प्रकृति का भी अभिक्रिया की दर पर बड़ा प्रभाव पड़ता है । किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में कुछ पुराने बंध टूटते है व नये बंध बनते है । अतः अणु जितने सरल होंगे उतने ही उसमें कम बंध टूटेंगे और अभिक्रिया की गति तेज हो जाएगी जबकि जटिल अणुओं में अधिक बंध टूटेंगे अतः उनका वेग कम हो जाएगा ।
(v) विकिरण का प्रभाव - कुछ अभिक्रियाओं का वेग विशिष्ट विकिरणों के अवशोषण से भी बढ़ जाता है । उदाहरणार्थ , प्रकाश की अनुपस्थिति में हाइड्रोजन तथा क्लोरीन के मध्य अभिक्रिया धीमी गति से होती है , किन्तु प्रकाश की उपस्थिति में यह अभिक्रिया तीव्र गति से होती है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|13 Videos
  • बहुलक

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
YUGBODH-रासायनिक बलगतिकी -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. अणु X का Y में रूपांतरण द्वितीय कोटि की बलगतिकी के अनुरूप होता है । ...

    Text Solution

    |

  2. रासायनिक अभिक्रिया की दर से आप क्या समझते है ? इसकी इकाई लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. अभिक्रिया की तात्कालिक दर से क्या तात्पर्य है ?

    Text Solution

    |

  4. किसी अभिक्रिया की आण्विकता ( अनुसंख्यता ) से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  5. अभिक्रिया की आण्विकता और अभिक्रिया की कोटि में चार अंतर लिखिए ।

    Text Solution

    |

  6. रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले किन्ही चार कारकों को सं...

    Text Solution

    |

  7. किसी अभिक्रिया का वेग ताप पर किस प्रकार निर्भर करता है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  8. सक्रियता ऊर्जा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

    Text Solution

    |

  9. अभिक्रिया की दर तथा दर - अथिरांक में अंतर दीजिए ।

    Text Solution

    |

  10. सिद्ध कीजिए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध - आयुकाल अभिकारक के ...

    Text Solution

    |

  11. 2N(2)O(5) to 4NO(2) + O(2) अभिक्रिया प्रथम कोटि की है , क्यों ?

    Text Solution

    |

  12. H(2) + I(2) to 2HI अभिक्रिया द्वितीय कोटि की है , क्यों ?

    Text Solution

    |

  13. अभिक्रिया की कोटि से क्या समझते है ? उदाहरण दीजिए ।

    Text Solution

    |

  14. अभिक्रिया की कोटि क्या है ? शून्य कोटि , प्रथम कोटि एवं द्वितीय कोटि क...

    Text Solution

    |

  15. निम्न अभिक्रियाओं के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया कोटि तथा वेग स्थिर...

    Text Solution

    |