Home
Class 11
PHYSICS
एक कार एक शहर A से दूसरे शहर B तक 40 किम...

एक कार एक शहर A से दूसरे शहर B तक 40 किमी/घंटा की चाल से जाती है तथा 60 किमी/घण्टा की चाल से वापस आती है। कार की औसत चाल तथा औसत वेग ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना दोनों शहरों के बीच की दूरी x किमी है।
चाल = दूरी/समय से
समय = दूरी/चाल
अत: कार को A से B तक जाने में लगा समय `t_1 = (x)/(40) ` घण्टे
एवं कार को B से A तक वापस आने में लगा समय `t_2 = (x)/(60)` घण्टे
औसत चाल = कुल दूरी/कुल समयान्तराल
` = (x+x)/((x)/(40) + (x)/(60)) = (2)/(1/40 + 1/60) =( 2xx 2400)/(60+40)`
` = ( 2xx 2400)/(100) ` = 48 किमी/घण्टा।
`therefore` औसत वेग = कुल विस्थापन/कुल समयान्तराल
` = (0)/((x)/(40) +(x)/(60)) = 0`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|2 Videos
  • समतल में गति

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|14 Videos