Home
Class 12
PHYSICS
समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिय...

समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिये व्यंजक स्थापित कीजिये, जबकि प्लेटो के मध्य आंशिक रूप से परावैद्यत माध्यम स्थित हो।यदि परावैद्यत के रूप में धातु प्रयुक्त करें तो धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानलो A और B समान्तर प्लेट संधारित्र की दो प्लेटें हैं, जिनके बीच की दूरी d है तथा उनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल A है। दोनों के मध्य K परावैद्युतांक वाले माध्यम की t मोटाई की प्लेट उनके समान्तर रखी गयी है। इस प्रकार संधारित्र की प्लेटों के मध्य t मोटाई में परावैद्युत माध्यम तथा (d-t) मोटाई की वायु पर्त है।

प्लेट A को+Q आवेश देने पर प्लेट B के समीपवर्ती तल पर-Q आवेश प्रेरित हो जाता है। प्रेरित +Q आवेश पृथ्वी में चला जाता है। यदि आवेश का पृष्ठ घनत्व `sigma` हो, तो
` sigma = Q/A`
`therefore` वायु पर्त के विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता
` E_0 = (sigma)/(epsi_0)`
` E_0 = (Q)/(epsi_0 A) " " ...(1)`
यदि परावैद्युत माध्यम के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता E हो, तो
`(E_0)/(E) = K`
` E = (E_0)/(K) = (Q)/(epsi_0 KA)` [समी. (1) से]
अतः A और B के बीच विभवान्तर
` V= E_0 (d-t) +E.t`
` V = (Q)/(epsi_0 A) (d-t) +(Q)/(epsi_0KA) t `
` V = (Q)/(epsi_0A) [ d -t + t/K ]`
अतः संधारित्र की धारिता ` C = Q/V`
` C = (Q)/((Q)/(epsi_0A) [ d - t + t/K])`
` C = (epsi_0 A)/(d - t + t/K)`
` C = (epsi_0A)/(d -t (1+1/K))`
स्थिति 1 . यदि t =0 तो C `=(epsi_0A)/(d-0 xx (1+1/K)) = (epsi_0A)/(d)`
स्थिति 2, यदि प्लेटो के बीच t मोटाई की धातु पट्टी रखे तो `K = oo`
` C = (epsi_0 A)/(d - t)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्थिर विधुत विभव एवं धारिता

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|14 Videos
  • स्थिर विधुत विभव एवं धारिता

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|31 Videos
  • विविकरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos