Home
Class 12
PHYSICS
चुम्बकत्व के लिए कूलॉम का व्युत्क्रम वर्...

चुम्बकत्व के लिए कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम लिखकर सूत्र स्थापित कीजिए एवं एकांक ध्रुव को परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किन्हीं दो ध्रुवों के मध्य लगने वाला बल उन ध्रुवों के ध्रुव –प्राबल्यों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती और उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
यदि `m_(1)` और `m_(2)` ध्रुव-प्राबल्य के दो ध्रुवों के बीच की दूरी `d` हो तो इस नियमानुसार उनके बीच लगने वाला बल

`F prop m_(1)m_(2)` ………..1
तथा `F prop 1/(d^(2))` ……..2
समी 1 व 2 को मिलाकर लिखने पर
`F prop (m_(1).m_(2))/(d^(2))`
या `F=k.(m_(1)m_(2))/(d^(2))`………..3
जहां `k` एक आनुपातिक नियतांक है जिसका मान ध्रुवों के बीच के माध्यम और मात्रकों की पद्धति पर निर्भर करता है।
C.G.S पद्धति में वायु या निर्वात के लिए `k=1`
`:.F=(m_(1).m_(2))/(d^(2))` डाइन ………….4
SI पद्धति में `k=(mu_(0))/(4pi)`
जहां `mu_(0)` निर्वात की निरपेक्ष चुम्बकशीलता या निरपेक्ष पारगमयता है।
समी. 3 में `k` का मान रखने पर
`F=(m_(0))/(4pi) (m_(1)m_(2))/(d^(2))` न्यूटन ……….5
परंतु `mu_(0)=4pixx10^(-7)` हेनरी/मीटर या न्यूटन/` "ऐम्‍पियर")^(2)` होता है।
अतः `F=10^(-7)(m_(1)m_(2))/(d^(2))` न्यूटर ………………6
एकांक ध्रुव –समी 6 में यदि `F=10^(-7)` न्यूटन, `d=1` मीटर तथा `m_(1)=m_(2)=m` हो तो
`10^(-7)=10^(-7)(m.m)/(1^(2))`
या `m^(2)=1` या `m=+-1`
अतः एकांक ध्रुव वह ध्रुव है जो वायु या निर्वात में 1 मीटर की दूरी पर स्थित समरूप ध्रुव को `10^(-7)` न्यूटन के बल से प्रतिकर्षित करता है।
SI पद्धति में ध्रुव –प्राबल्य का मात्रक ऐम्‍पियर- मीटर (Am) है। इसे न्यूटन प्रति टेस्ला `(NT^(-1))` में भी व्यक्त किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|10 Videos
  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    YUGBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|11 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos