Home
Class 12
PHYSICS
एक दण्ड चुम्बक (चुम्बकीय द्विध्रुव) के स...

एक दण्ड चुम्बक (चुम्बकीय द्विध्रुव) के सापेक्ष निरक्षीय स्थिति में चुम्की lय क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए । इस क्षेत्र की दिशा भी बताइए।
अथवा
चुम्बकीय निरपेक्ष (उरासीन अक्ष) पर स्थित किसी बिंदु पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता हेतु व्यंजक स्थापित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मान लो NS एक दण्ड चुम्बक है जिसकी प्रभावकारी लम्बाई `2l` तथा ध्रुव प्राबल्य `m` है।
इसके मध्य बिंदु O से निरक्षीय स्थिति में `d` दूरी पर एक बिंदु `P` है, जिस पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है।
उत्तरी ध्रुव N के कारण बिंदु P पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B_(1)=(mu_(0))/(4pi) . m/(NP^(2))` ( `vec(NP)` दिशा में)
इसी प्रकार दक्षिणी ध्रुव S के कारण बिंदु P पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B_(2)=(mu_(0))/(4p) . m/(SP^(2))` (`vec(PS)` दिशा में )
चूंकि `NP=SP`तथा`B_(1)` और `B_(2)` परिमाण में बराबर होंगे।
अतः बिंदु P पर परिणामी तीव्रता
`B=2B_(1)cos (( 2 theta)/2)=2B_(1)costheta`
जहां`2 theta, B_(1)`और `B_(2)` के मध्य कोण है । B की दिशा `B_(1)` और `B_(2)` के मध्य कोण के अर्द्धक कोण के अनुदिश होगी।
या `B=(mu_(0))/(4pi) . (2m)/(NP^(2)) cos theta`…………1
ज्यामिति से स्पष्ट है कि
`/_PNS=/_PSN=theta`

समकोण `DeltaPON` में
`NP^(2)OP^(2)+ON^(2)`
`=d^(2)+l^(2)`
तथा `cos theta=(ON)/(NP)`
`=l/(sqrt(d^(2)+l^(2)))`
समी 1 में मान रखने पर
`B=(mu_(0))/(4pi) . (2m)/(d^(2)+l^(2)) . l/(sqrt(d^(2)+l^(2)))`
या `B=(mu_(0))/(4pi) . (m xx2l)/((d^(2)+l^(2))^(3//2))`
परंतु `M=mxx2l=` चुम्बकीय आघूर्ण
अतः `B=(mu_(0))/(4pi) . M/((d^(2)+l^(2))^(3//2))`
यदि चुम्बक छोटा हो तथा `d` का मान अधिक हो अर्थात `llt lt d`, तो `d`की तुलना में `l` की उपेक्षा की जा सकती है।
`:.B=(mu_(0))/(4pi) . M/(d^(3))`
इस क्षेत्र की दिशा चुम्बकीय अक्ष के समान्तर N ध्रुव से S ध्रुव की ओर होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|10 Videos
  • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|11 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
YUGBODH-चुम्बकत्व एवं द्रव्य-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. एक दण्ड चुम्बक के सापेक्ष अक्षीय स्थिति में चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रत...

    Text Solution

    |

  2. एक दण्ड चुम्बक (चुम्बकीय द्विध्रुव) के सापेक्ष निरक्षीय स्थिति में चुम...

    Text Solution

    |

  3. दण्ड चुम्बक और धारावाही परिनालिका की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. एक समान चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में theta^(@) के कोण पर स्थित दण्ड चु...

    Text Solution

    |

  5. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में स्थित दंड चुम्बक (चुंब्कीय द्विध्रुव) की स...

    Text Solution

    |

  6. प्रतिचुम्बकीय, अनुचुम्बकीय तथा लौह-चुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? प्रत...

    Text Solution

    |

  7. नर्म लोहे और फौलाद के चुम्बकीय गुणों में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. विद्युत चुंबक और स्थायी चुंबक में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. भू-चुम्बकत्व के विभिन्न घटकों में सम्बंध स्थापित कीजिए। सिद्ध कीजिए ...

    Text Solution

    |

  10. चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता से आप क्या समझते हैं? किसी दण्ड चुम्बक के...

    Text Solution

    |