Home
Class 12
CHEMISTRY
alpha -कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड...

`alpha `-कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा प्राप्त परिणाम का महत्व बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


`alpha `-कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का प्रायोगिक प्रबंध निम्न चित्र में प्रदर्शित किया गया है। रेडियोएक्टिव पदार्थ रेडॉन या पॉलीनियम को सीसे के बॉक्स A में रखा जाता है। इस बॉक्स में छिद्र O में से `alpha `-कण तीव्र वेग से निकलते है। डायफ्राम `D_(1)` और `D_(2)` में से गुजरने के बाद `alpha`-कण संकीर्ण किरण पुंज के रूप में पतली स्वर्ण पन्नी G पर आपतित होता है। स्वर्ण पन्नी की मोटाई लगभग `10^(-6)` सेमी होती है। प्रकीर्णित `alpha `-कणों को एक पर्दे S पर डाला जाता है जिस पर जिंक सल्फाइड की तह चढ़ी होती है। `alpha `-कण इस पर्दे से टकराकर प्रस्फुरण उत्पन्न करते है। इस प्रस्फुरण को एक सूक्ष्मदर्शी M की सहायता से देखा जा सकता है।
प्रेक्षण - (1 ) अधिकांश `alpha `-कण पन्नी को पार करके सीधे निकल जाते हैं।
(2 ) कुछ `alpha `-कण छोटे कोण से विक्षेपित हो जाते है।
(3 ) कुछ `alpha `-कण (1000 में से 1 ) `90^(@)` से अधिक कोण पर प्रकीर्णित हो जाते है।
(4 ) कुछ `alpha `-कण वापस लौट जाते है।

निष्कर्ष - (1 ) चूँकि अधिकांश `alpha `- कण पन्नी को पारकर सीधे निकल जाते है, परमाणु का अधिकांश भाग खोखला होता है।
(2 ) धनावेशित `alpha `-कण प्रक्षेपित होते है। अतः परमाणु के अंदर धनावेशित कण होना चाहिए।
(3 ) कुछ `alpha `-कण अधिक कोण से प्रकीर्णित होते है तथा कुछ `alpha `- कण वापस लौट जाते है। यह तभी संभव है जबकि सम्पूर्ण धनावेश एक ही सीमित स्थान में केंद्रित हो।
प्रयोग का महत्व - रदरफोर्ड के प्रयोग से इस बात की जानकारी हुई की परमाणु का सम्पूर्ण धनावेश एक ही सीमित स्थान में जिसे नाभिक कहते है, केंद्रित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • परमाणु

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • नाइट्रोजनयुक्त कार्बनिक यौगिक

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • प्रश्न पत्र 19

    YUGBODH|Exercise एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-|52 Videos
YUGBODH-परमाणु -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. alpha -कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा ...

    Text Solution

    |

  2. संक्षेप में समझाइए की रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व...

    Text Solution

    |

  3. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की ...

    Text Solution

    |

  4. बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. बोर के परमाणु मॉडल की कमियाँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. हाइड्रोजन परमाणु के प्रथम उत्तेजन अवस्था में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा ल...

    Text Solution

    |

  7. सिद्ध कीजिये की एक परमाणु की n वीं कक्षा की त्रिज्या n^(2) के अनुक्रम...

    Text Solution

    |

  8. हाइड्रोजन परमाणु की बामर श्रेणी में - (i ) तरंगदैर्ध्य ज्ञात करने क...

    Text Solution

    |

  9. (i ) उत्तेजन ऊर्जा से आप क्या समझते है ? हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्...

    Text Solution

    |