Home
Class 12
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के आधार पर हाइड्...

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा के ऋणात्मक होने का क्या अर्थ है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts


मानलो इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान m है। वह r त्रिज्या की कक्षा में v चाल से परिक्रमा कर रहा है। तब वृत्तीय गति करने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल `=(mv^(2))/(r )`
कूलाम के नियम से नाभिक के धनावेश और इलेक्ट्रॉन के बीच लगने वाला स्थिरवैद्युत आकर्षण बल
`=(1)/(4pi epsilon_(0))*(e xx e)/(r^(2))=(1)/(4pi epsilon_(0))*(e^(2))/(r^(2))`
किन्तु अभिकेन्द्र बल स्थिरवैद्युत आकर्षण बल के बराबर होता है।
`therefore (mv^(2))/(r )=(1)/(4pi epsilon_(0))*(e^(2))/(r )`
या `r=(1)/(4pi epsilon_(0))*(e^(2))/(mv^(2))" " ` ...(1)
समीकरण (1 ) इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या एवं उसकी चाल में संबंध प्रदर्शित करता है।
यदि इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा K हो तो `K=(1)/(2)mv^(2)`
समीकरण (1 ) से मान रखने पर `K=(e^(2))/(8pi epsilon_(0)r)`
नाभिक से r दूरी पर स्थित इलेक्ट्रॉन की स्थितिज ऊर्जा
`U=(1)/(4pi epsilon_(0))*(e(-e))/(r ), " " [ because U=(1)/(4pi epsilon_(0))*(q_(1)q_(2))/(r )]`
`=(-e^(2))/(4pi epsilon_(0)r)`
अतः हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा
`E=U+K=(e^(2))/(8pi epsilon_(0)r)-(e^(2))/(4pi epsilon_(0)r)=(e^(2)-2e^(2))/(8pi epsilon_(0)r)`
`=(-e^(2))/(8pi epsilon_(0)r)`
इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा ऋणात्मक है जो इस बात का द्योतक है कि इलेक्ट्रॉन नाभिक से बद्ध रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • परमाणु

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • नाइट्रोजनयुक्त कार्बनिक यौगिक

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • प्रश्न पत्र 19

    YUGBODH|Exercise एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-|52 Videos
YUGBODH-परमाणु -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. alpha -कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा ...

    Text Solution

    |

  2. संक्षेप में समझाइए की रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व...

    Text Solution

    |

  3. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की ...

    Text Solution

    |

  4. बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. बोर के परमाणु मॉडल की कमियाँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. हाइड्रोजन परमाणु के प्रथम उत्तेजन अवस्था में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा ल...

    Text Solution

    |

  7. सिद्ध कीजिये की एक परमाणु की n वीं कक्षा की त्रिज्या n^(2) के अनुक्रम...

    Text Solution

    |

  8. हाइड्रोजन परमाणु की बामर श्रेणी में - (i ) तरंगदैर्ध्य ज्ञात करने क...

    Text Solution

    |

  9. (i ) उत्तेजन ऊर्जा से आप क्या समझते है ? हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्...

    Text Solution

    |