Home
Class 12
PHYSICS
P-N संधि के संदर्भ में निम्न पदों को समझ...

P-N संधि के संदर्भ में निम्न पदों को समझाइए।
(i) अनावृत्त आवेश (ii) अवक्षय पर्त (iii) प्राचीर विभव।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i)अनावृत्त आवेश-संधि के पास होल एवं इलेक्ट्रॉनों के विसरण को कारण N –क्षेत्र में गतिहीन धनावेशित दाता आयनों की तथा P- क्षेत्र में गतिहीन ऋणावेशित ग्राही आयनों की अधिकता हो जाती है। इन गतिहीन आयनों को, जो उदासीन नहीं हो पाते हैं, अनावृत्त आवेश कहते हैं।
(ii) अवक्षय पर्त-जब P- प्रकार और N- प्रकार के अर्द्धचालकों को जोड़कर P-N संधि डायोड बनाया जाता है तो संधि पर कुछ होल P- क्षेत्र से N- क्ष्रत्र की ओर तथा कुछ इलेक्ट्रॉन N-क्षेत्र से P-क्षेत्र की ओर विसरित होते हैं और एक दूसरे को समाप्त कर देते हैं इस प्रकार संधि के दोनों को एक पतली पर्त ( `10^(-3)` सेमी से कम) उत्पन्न हो जाती है जिसमें न तो इलेक्ट्रॉन होते हैं और न ही होल। इस पर्त को अवक्षय पर्त कहते हैं।
(iii) प्राचीर विभव- संधि पर होलों और इलेक्ट्रॉनों के विसरण के कारण P- क्षेत्र ऋणात्मक (होलों की कमी) और N- क्षेत्र धनात्मक (इलैक्ट्रॉनों की कमी) हो जाता है। फलस्वरूप दोनों क्षेत्रों के मध्य एक विद्युत क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। यह क्षेत्र इस प्रकार होता है मानों एक काल्पनिक बैटरी का ऋण सिरा P-क्षेत्र से तथा धन सिरा N- क्षेत्र से जुड़ा हो। P-क्षेत्र और N- क्षेत्र के मध्य स्थापित विद्युत क्षेत्र के कारण उत्पन्न विभवांतर को प्राचीर विभव कहते हैं।
प्राचीर विभव P- क्षेत्र के होलों को N- क्षेत्र की और तथा N- क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनों को P- क्षेत्र की ओर विसरित होने से रोकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|2 Videos
  • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • कणों के नियम तथा घूर्णी गति

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
YUGBODH-अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. N व P प्रकार के अर्द्धचालकों में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. चालक, विद्युतरोधी और अर्धचालक में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. निज (शुद्ध) अर्धचालक और बाह्य (अपद्रव्यी) अर्धचालक में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. P-N संधि के संदर्भ में निम्न पदों को समझाइए। (i) अनावृत्त आवेश (ii) ...

    Text Solution

    |

  5. N एवं P प्रकार के अर्धचालकों को परिभाषित कीजिए। P-N संधि डायोड की का...

    Text Solution

    |

  6. दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर...

    Text Solution

    |

  7. दिष्टकरण क्या है? विद्युत परिपथ खींचकर P-N संधि डायोड की पूर्ण तरंग दि...

    Text Solution

    |

  8. लॉजिक गेट किसे कहते हैं? AND, OR, NOT एवं NAND गेट के संकेत एवं सत्यता...

    Text Solution

    |

  9. P-N संधि डायोड की कार्य-विधि अग्र अभिनति एवं पश्च अभिनति में विद्युत आ...

    Text Solution

    |