Home
Class 12
PHYSICS
दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी क...

दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत कीजिए।
(i) परिपथ का नामांकित रेखाचित्र (ii) कार्यविधि (iii) निवेशी विभव और निर्गत विभव का समय के साथ परिवर्तन आरेख।
अथवा
P-N संधि डायोड का अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में विद्युत परिपथ सहित क्रिया-विधि समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिष्टकरण- प्रत्यवर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने की क्रिया को दिष्टकरण कहते हैं। इस हेतु प्रयुक्त उपकरण को दिष्टकारी कहते हैं।
P-N संधि डायोड का अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में उपयोग
(i) नामांकित रेखाचित्र- AC`to` निवेशी प्रत्यावर्ती वोल्टेज स्त्रोत, `T to` अपचायी ट्रान्फॉ र्मर,
`N to P-N` संधि डायोड, `Rto` लोड।‌

(ii) कार्यविधि- जब ट्रान्सफॉर्मर T की प्राथमिक कुण्डली पर प्रत्यावर्ती वोल्टेज लगाया जाता है तो द्वितीयक कुण्डली में भी प्रत्यावर्ती वोल्टेज प्रेरित हो जाता है।
मान लो प्रथम अर्द्ध चक्र में द्वितीयक कुण्डली का सिरा A, सिरे B के सापेक्ष धनात्मक विभव पर है। इस स्थिति में डायोड अग्र अभिनति में होगा। अतः इसमें से होकर धारा प्रवाहित होती है जिससे लोड R में मान्य धारा C से D की ओर प्रवाहित होती है।
द्वितीय अर्द्ध-चक्र में सिरा A, सिरे B के सापेक्ष ऋणात्मक विभव पर होगा। इस स्थिति में डायोड उत्क्रम अभिनति में होगा। अतः लोड R में से होकर धारा प्रवाहित नहीं होगी।
इससे अगले चक्र में डायोड पुनः अग्र अभिनति में होगा, जिससे लोड R में पुनः धारा प्रवाहित होगी और आगे यही क्रम चलता रहेगा। इस प्रकार निवेशी प्रत्यावर्ती वोल्टैज के प्रथम अर्द्ध –चक में ही लोड में से धारा प्रवाहित होती है द्वितीय अर्द्ध-चक्र में नहीं। अतः इस रूप में P-N संधि डायोड अर्द्धतरंग दिष्टकारी होते हैं।
चित्र में निवेशी प्रत्यावर्ती वोल्टता और निर्गत प्रत्यावर्ती वोल्टता को प्रदर्शित किया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|2 Videos
  • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • कणों के नियम तथा घूर्णी गति

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
YUGBODH-अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी –पदार्थ, युक्‍तियां तथा सरल परिपथ-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. N व P प्रकार के अर्द्धचालकों में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. चालक, विद्युतरोधी और अर्धचालक में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. निज (शुद्ध) अर्धचालक और बाह्य (अपद्रव्यी) अर्धचालक में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. P-N संधि के संदर्भ में निम्न पदों को समझाइए। (i) अनावृत्त आवेश (ii) ...

    Text Solution

    |

  5. N एवं P प्रकार के अर्धचालकों को परिभाषित कीजिए। P-N संधि डायोड की का...

    Text Solution

    |

  6. दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर...

    Text Solution

    |

  7. दिष्टकरण क्या है? विद्युत परिपथ खींचकर P-N संधि डायोड की पूर्ण तरंग दि...

    Text Solution

    |

  8. लॉजिक गेट किसे कहते हैं? AND, OR, NOT एवं NAND गेट के संकेत एवं सत्यता...

    Text Solution

    |

  9. P-N संधि डायोड की कार्य-विधि अग्र अभिनति एवं पश्च अभिनति में विद्युत आ...

    Text Solution

    |