Home
Class 10
BIOLOGY
क्रेब्स चक्र की क्रिया किस अंग में होती ...

क्रेब्स चक्र की क्रिया किस अंग में होती है? इसकी चार विशेषताएँ लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों में श्वसन क्रिया तीन अवस्थाओं में सम्पन्न होती है-
(1) ग्लाइकोलिसिस- यह अनेक प्रतिक्रियाओं को क्रमबद्ध शृंखला है, जिसके फलस्वरूप ग्लूकोज का एक अणु विघटित होकर पायरूविक अम्ल के दो अणु बनाता है।
`underset("ग्लूकोज")(C_(6)H_(2)O_(6)) to underset("हाइड्रोजन ग्राही")(2NDA) to underset("पाइरूविक अम्ल")(2CH_(3) CO.COOH) + underset("अवकृत हाइड्रोजन ग्राही")(2NADH_(2))`
ग्लाइकोलिसिस के प्रमुख पद-
(i) यह क्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है और CO, बाहर नहीं निकलती।
(ii) ग्लूकोज के एक अणु से 2 अणु पायरूविक अम्ल के बनते हैं।
(iii) ग्लाइकोलिसिस एक ऑक्सीकरण क्रिया है, जिसमें प्रत्येक ग्लूकोज के अणु ऑक्सीकरण से 2 ATP अणुओं का लाभ होता है।
(iv) श्वसन की यह क्रियाएँ कोशिका द्रव्य में सम्पन्न होतो है। इसमें `O_(2)` को आवश्यकता नहीं होतो।
(2) क्रेब्स चक्र या ट्राइ कार्बोऑक्सीलिक चक्र-यह क्रिया माइटोकॉण्ड्रिया की क्रिस्टी की झिल्ली में सम्पन्न होती है। क्रेब्स चक्र की विभिन क्रियाएँ एक चक्रोय क्रम में होती रहती हैं। इस क्रिया के आविष्कारक ब्रिटिश वैज्ञानिक क्रेब (1937) थे उन्हीं के नाम पर इस चक्र का नाम क्रेब्स चक्र रखा गया।
इस क्रिया में साइट्रिक अम्ल और अन्य कार्बोऑक्सीलिक मूलक (COOH) वाले कार्बनिक अम्ल बनते हैं और अपघटित होते हैं, इसलिए इसे साइट्रिक अम्ल चक्र या ट्राइकाबोऑक्सीलिक (TCA) चक्र भी कहा जाता है।
पायरूविक अम्ल बनने से लेकर क्रेब्स चक्र तक की कुछ विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) यह क्रिया माइटोकॉण्डिया में सम्पन्न होती है।
(2) इस क्रिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
(3) पायरूविक अम्ल से क्रेब्स चक्र की शुरुआत तक अम्ल के प्रत्येक अणु से एक हाइड्रोजन तथा एक `CO_(2)`, का अणु मुक्त होता है।
(4) क्रेब्स चक्र में एक पायरूविक अम्ल से पाँच `H_(2)`, (हाइड्रोजन) के अणु मुक्त होते हैं तथा `2CO_(2)`, कानिर्माण होता है। अत: इस क्रिया में कुल 12 हाइड्रोजन अणु और `6CO_(2)`, के अणु मुक्त होते हैं।
(5) इस क्रिया में पायरूविक अम्ल के 1 अणु के ऑक्सीकरण से 30 ATP के अणुओं का निर्माण होता है।
(3) इलेक्ट्रॉन परिवहन श्रृंखला -इस क्रिया में मुक्त होने वाले सभी एन्जाइम माइटोकॉण्डिरिया के कणों में पाये जाते हैं। यह संम्पूर्ण क्रिया इलेक्ट्रॉन संवहन तंत्र कहलाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है।

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|1 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos