Home
Class 12
PHYSICS
आपको विविध कोणों के क्राउन काँच व फ्लिंट...

आपको विविध कोणों के क्राउन काँच व फ्लिंट काँच के प्रिज्म दिए गए हैं | प्रिज्मों का कोई ऐसा संयोजन सुझाइए जो -
`(a)` श्वेत प्रकाश के संकीर्ण पुंज को बिना अधिक परिक्षेपित किए विचलित कर दे |
`(b)` श्वेत प्रकाश के संकीर्ण पुंज को अधिक विचलित किए बिना परिक्षेपित (तथा विस्थापित) कर दे |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्थिति `(a)` को परिक्षेपण रहित विचलन तथा स्थिति `(b)` को विचलन रहित परिक्षेपण कहते है।
`1.` परिक्षेपण रहित विचलन - उस क्रिया को परिक्षेपण रहित विचलन कहते है जिसमे प्रकाश किरणों का विचलन तो होता है, किंतु परिक्षेपण नहीं होता | इसके लिए क्राउन काँच और फ्लिंट काँच के दो प्रिज्म लिये जाते है। दोनों प्रिज्म एक-दूसरे से सटाकर इस प्रकार रखे जाते है की उनके कोण विपरीत ओर हो। जब उनके कोणों में उचित अनुपात होता है तो पहले प्रिज्म द्वारा उत्पन्न परिक्षेपण को दूसरा प्रिज्म निष्फल कर देता है। फलस्वरूप निर्गत प्रकाश में कोई स्पेक्ट्रम प्राप्त नहीं होता |
शर्त-माना `C` क्राउन काँच का प्रिज्म तथा `F` फ्लिंट काँच का प्रिज्म है। उनके कोण क्रमश: `A` और `A'` है। माना बैंगनी और लाल रंग के लिए क्राउन काँच के अपवर्तनांक क्रमश : `mu_(v)` और `mu_(r)` है। तब क्राउन काँच के प्रिज्म द्वारा उत्पन्न कोणीय परिक्षेपण `theta=(mu_(v)-mu_(r))A`.
इसी प्रकार यदि बैंगनी और लाल रंग के लिए फ्लिंट काँच के अपवर्तनांक क्रमश: `mu_(v)'` और `mu_(r)'` हो तो फ्लिंट काँच के प्रिज्म द्वारा उत्पन्न कोणीय परिक्षेपण
`theta'=(mu_(v)'-mu_(r)')A'`.

किंतु कुल कोणीय परिक्षेपण शून्य होता है अर्थात
`theta+theta'=0`
या `(mu_(v)-mu_(r))A+(mu_(v)'-mu_(r)')A'=0`........`(1)`
या `(mu_(v)-mu_(r))A=-(mu_(v)'-mu_(r)')A'`
`:.(A)/(A')=(-(mu_(v')-mu_(r)'))/((mu_(v)-mu_(r)))`....`(2)`
यही परिक्षेपण रहित विचलन के लिए आवश्यक शर्त है। ऋण चिन्ह इस बात का घोतक है की इनके कोण विपरीत ओर है|
इसी तरह सिद्ध किया जा सकता है की परिणामी विचलन `delta=delta_(y)(1-(omega)/(omega'))` जहाँ `delta_(y)=(mu_(y)-1)A=` क्राउन काँच के प्रिज्म द्वारा माध्य किरण का विचलन।
`2.` विचलन रहित परिक्षेपण - उस क्रिया को विचलन रहित परिक्षेपण कहते है जिसमे प्रकाश का परिक्षेपण तो होता है किंतु विचलन नहीं होता अर्थात आपतित प्रकाश की दिशा में ही स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है।
इसके लिए क्राउन काँच और फ्लिंट काँच के बने हुए दो प्रिज्म सटाकर इस प्रकार रखे जाते है की उनके अपवर्तक कोण विपरीत ओर हो। जब उनके कोणों में उचित अनुपात होता है तो पहले प्रिज्म द्वारा उत्पन्न माध्य किरण के विचलन को दूसरा प्रिज्म निष्फल कर देता है। अतः आपतित प्रकाश की दिशा में ही स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है।

शर्त-माना `C` क्राउन काँच का प्रिज्म तथा `F` फ्लिंट काँच का प्रिज्म है। उनके अपवर्तक कोण क्रमश: `A` और `A'` है।
माना बैंगनी , लाल और पीले रंग के लिए क्राउन काँच के अपवर्तनांक क्रमश: `mu_(v),mu_(r)` और `mu_(y)` है। इसी प्रकार इन्ही रंगो के लिए फ्लिंट काँच के अपवर्तनांक क्रमश : `mu_(v)',mu_(r)'` और `mu_(y)'` है।
क्राउन काँच के प्रिज्म द्वारा माध्य किरण का विचलन `delta_(y)=(mu_(y)-1)A` तथा फ्लिंट काँच के प्रिज्म द्वारा माध्य किरण का विचलन `delta_(y)'=(mu_(y)'-1)A'` किंतु परिणामी विचलन शून्य होता है अर्थात
`delta_(y)+delta_(y)'=0`
या `(mu_(y)-1)A+(mu_(y)'-1)A'=0`
या `(mu_(y)-1)A=-(mu_(y)'-1)A'`
या `(A)/(A')=(-(mu_(y)'-1))/((mu_(y)-1))`.....`(1)`
यही विचलन रहित परिक्षेपण के लिए आवश्यक शर्त है। ऋण चिन्ह इस बात का घोतक है की प्रिज्मों के कोण विपरीत दिशा में होते है।
इसी तरह सिद्ध किया जा सकता है की परिणामी परिक्षेपण `phi=delta_(y)(omega-omega')`.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिक यंत्र

    NAVBODH|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न प्लस|25 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर अभ्यास अतिरिक्त अभ्यास|33 Videos
NAVBODH-प्रकाशिक यंत्र -NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
  1. उपरोक्त व्यवस्था (a) में 1*5cm ऊँचा कोई बिंब उतल लेंस की ओर रखा हैं | ...

    Text Solution

    |

  2. 60^(@) अपवर्तन कोण के प्रिज्म के फलक पर किसी प्रकाश किरण को किस कोण पर...

    Text Solution

    |

  3. आपको विविध कोणों के क्राउन काँच व फ्लिंट काँच के प्रिज्म दिए गए हैं | ...

    Text Solution

    |

  4. समान्य नेत्र के लिए दूर बिंदु अनंत पर तथा स्पष्ट दर्शन का निकट बिंदु न...

    Text Solution

    |

  5. क्या निकट दृष्टिकोण अथवा दीर्घ दृष्टिदोष द्वारा आवश्यक रूप से यह ध्वनि...

    Text Solution

    |

  6. निकट दृष्टिदोष का कोई व्यक्ति दूर दृष्टि के लिए -1*0D क्षमता का चश्मा ...

    Text Solution

    |

  7. कोई व्यक्ति ऊर्ध्वाधर तथा क्षैतिज धारियों की कमीज पहने किसी दूसरे व्यक...

    Text Solution

    |

  8. कोई समान्य निकट बिंदु (25cm) का व्यक्ति छोटे अक्षरों में छपी वस्तु को ...

    Text Solution

    |

  9. कोई कार्ड शीट जिसे 1mm^(2) साइज के वर्गो में विभाजित किया गया है , को ...

    Text Solution

    |

  10. अभ्यास 29 में लेंस को चित्र से कितनी दूरी पर रखा जाए ताकि वर्गो को अधि...

    Text Solution

    |

  11. इस उदाहरण में आवर्धन (प्रतिबिंब साइज/वस्तु साइज ) क्या है ?

    Text Solution

    |

  12. क्या इस प्रक्रम में आवर्धन , आवर्धन क्षमता के बराबर है? स्पष्ट कीजिए |

    Text Solution

    |

  13. अभ्यास 30 में वस्तु तथा आवर्धक लेंस के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए ताकि ...

    Text Solution

    |

  14. किसी वस्तु द्वारा नेत्र पर अंतरित कोण आवर्धक लेंस द्वारा उत्पन्न आभासी...

    Text Solution

    |

  15. किसी आवर्धक लेंस से देखते समय प्रेक्षक अपने नेत्र को लेंस से अत्यधिक स...

    Text Solution

    |

  16. किसी सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता उसकी फोकस दूरी के व्युत्क्रमानु...

    Text Solution

    |

  17. किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक लेंस तथा नेत्रिका लेंस दोनों ही...

    Text Solution

    |

  18. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखते समय सर्वोतम दर्शन के लिए हमारे नेत्र...

    Text Solution

    |

  19. 1*25cm फोकस दूरी का अभिदृश्यक तथा 5cm फोकस दूरी की नेत्रिका का उपयोग क...

    Text Solution

    |

  20. किसी दूरबीन के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 140cm तथा नेत्रिका की फोकस दूरी ...

    Text Solution

    |