Home
Class 12
PHYSICS
रवि अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच का ल...

रवि अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण देख रहा था। एकाएक TV स्क्रीन पर चित्र हिलने लगे। दोस्तों को उस समय वायुयान के गुजरने की आवाज सुनाई दी। वायुयान के गुजरने के पश्चात् चित्रों का हिलना बंद हो गया। उनके मन में यह शंका उठी कि क्या चित्रों के हिलने का ऊपर से गुजरने वाले वायुयान से किसी प्रकार का संबंध है ? रवि का एक दोस्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने उनकी शंका का समाधान किया। प्रश्न का उत्तर दीजिए
क्या चित्रों के हिलने का उड़ते हुए वायुयान से कोई संबंध है ? अपने उत्तर का औचित्य बताइए । अपने आस-पास का कोई उदाहरण दीजिए जिसका इस परिघटना से कोई संबंध हो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हाँ, सीधे आने वाली TV तरंगों एवं नीचे उड़ते हए वाययान से परावर्तित होकर आने वाली TV तरंगों के मध्य व्यतिकरण के कारण TV स्क्रीन पर चित्र हिलने लगते हैं। सूर्य प्रकाश पड़ने पर रंगहीन साबुन के बुलबुले का रंगीन दिखाई देना, जल की सतह पर तेल की बूंद का रंगीन दिखाई देना आदि व्यतिकरण की परिघटना से संबंधित हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise आंकिक उदाहरण प्लस|14 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न प्लस|6 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न प्लस|39 Videos
  • चुंबकत्व और द्रव्य

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
  • तरलो के यांत्रिक गुण- II

    NAVBODH|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|30 Videos