Home
Class 12
PHYSICS
भू-चुम्बकीय अवयवों में होने वाले परिवर्त...

भू-चुम्बकीय अवयवों में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भू-चुम्बकीय अवयवों में परिवर्तन-भू-चुम्बकीय अवयवों के मान पृथ्वी के भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न ही नहीं होते बल्कि एक ही स्थान पर भी इनके मानों में नियमित एवं अनियमित रूप से परिवर्तन होते रहते हैं। ये परिवर्तन निम्न हैं -
(1) दीर्घकालिक परिवर्तन-केल्विन के अनुसार भू-चुम्बकीय अवयवों के मान में समय के साथ-साथ धीरे-धीरे परिवर्तन आता है तथा लगभग हजार वर्ष बाद ये सभी अवयव पुनः अपने प्रारम्भिक मान पर आ जाते हैं। उनके अनुसार इस परिवर्तन का कारण चम्बकीय प्रवों का भौगोलिक ध्रुवों के चारों ओर घूर्णन करना है।
(2) वार्षिक परिवर्तन-इन परिवर्तन चक्रों का चक्र एक वर्ष में पूरा होता है। ये परिवर्तन एक विशेष माह में अधिकतम तथा एक अन्य विशेष माह में न्यूनतम होते हैं तथा इनकी प्रकृति उत्तरी एवं दक्षिणी गोलाई में परस्पर विपरीत प्रकार की होती है। उदाहरण के लिए, फरवरी माह में दिक्पात के कोण का मान उत्तरी गोलाई पर अधिकतम तथा दक्षिणी गोलाई पर न्यूनतम होता है। इसके विपरीत माह अगस्त में उत्तरी गोलाई पर न्यूनतम एवं दक्षिणी गोलार्द्ध पर अधिकतम होता है।
(3) दैनिक परिवर्तन-भू-चुम्बकीय अवयवों के मान में प्रतिदिन परिवर्तन होते हैं। दिन में एक विशेष समय पर ये परिवर्तन अधिकतम एवं दूसरे विशेष समय पर न्यूनतम होते हैं। ये समय तीनों अवयवों के लिए भिन्न-भिन्न होते हैं।
(4) अनियमित परिवर्तन-कभी-कभी भू-चुम्बकीय अवयवों के मानों में अचानक परिवर्तन भी होते हैं जिन्हें चुम्बकीय प्रक्षोभ कहते हैं। जब कभी भी सूर्य में उपस्थित काला धब्बा पृथ्वी की ओर होता है तो भू-चुम्बकीय अवयवों में अचानक परिवर्तन होने लगता है तथा इनके मानों में अनियमित परिवर्तन देखने को मिलते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बोधात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न( निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|12 Videos
  • गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (उच्च स्तरीय बुद्धि कौशल प्रश्न )|3 Videos
  • नाभिकीय भौतिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - (आंकिक प्रश्न)|22 Videos
SANJEEV PUBLICATION-चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. एक चुम्बक की परिभाषा लिखिये और इसके दिशा निर्देशन व ध्रुव प्राबल्यता क...

    Text Solution

    |

  2. चुम्बकीय क्षेत्र स्थित छड़ चुम्बक के ध्रुवो पर कार्यरत बल का मान व दिश...

    Text Solution

    |

  3. चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व क्या है? चुम्बकीय फ्लक्स एवं चुम्बकीय प्रेरण के ...

    Text Solution

    |

  4. एक स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक वहाँ पर ऊर्ध्वाध...

    Text Solution

    |

  5. नति कोण का अधिकतम मान क्या है? यह किन-किन स्थानों पर होता है?

    Text Solution

    |

  6. पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज ...

    Text Solution

    |

  7. दो पदार्थों के नाम लिखिये जिनमें एक की चुम्बकीय प्रवृत्ति धनात्मक तथा ...

    Text Solution

    |

  8. तीनों प्रकार के चुम्बकीय पदार्थों के लिये I - H आरेखों को प्रदर्शित की...

    Text Solution

    |

  9. भू-चुम्बकीय अवयवों में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. लौह चुम्बकीय पदार्थों के लिए क्यूरी ताप की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. कक्षीय इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण ज्ञात करने के लिए व्यंजक प्राप्त ...

    Text Solution

    |