Home
Class 12
PHYSICS
दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावर्ती धार...

दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावर्ती धारा की एक विशेषता एवं एक दोष लिखिए।
शुद्ध प्रेरकत्व युक्त प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में निम्नलिखित के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए-
(i ) धारा का तात्क्षणिक मान
(ii) परिपथ का प्रतिघात
(iii) धारा का शिखर मान
शुद्ध प्रेरकत्व परिपथ के लिए शक्ति आरेख बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावती धारा की विशेषता एवं दोष-
विशेषता-प्रत्यावर्ती वोल्टता को ट्रांसफॉर्मर द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है जिससे उच्च वोल्टता एवं निम्न धारा पर बहुत कम शक्ति हास से विद्युत संचरण किया जाता है ।
दोष-किसी मान की प्रत्यावर्ती वोल्टता उसी मान की दिष्ट वोल्टता की तुलना में अधिक खतरनाक होती है क्योंकि प्रत्यावर्ती वोल्टता का शिखर मान इसके rms मान का `sqrt2` गुना होता हैं|
नोट-छात्र अन्य विशेषता व दोष भी लिख सकते हैं ।
शुद्ध प्रेरकीय परिप्थ (Circuit Contains Pure Inductor Circuit)-

चित्र-प्रेरक के साथ जुड़ा प्रत्यावतीं वोल्टता
चित्र में प्रदर्शित विद्युत परिपथ में प्रत्यावर्ती वोल्टता स्त्रोत `V=V_(m) sin omegat` से एक कुण्डली जुड़ी है जिसका स्वप्रेरकत्व L है। यदि समय t पर प्रवाहित धारा I तथा कुण्डली के सिरों पर वोल्टता `V_(L)` है तो किरचॉफ के लूप नियम से
`V-V_(L)=0`
यहाँ प्रेरक का प्रतिरोध नगण्य है। चूँकि वोल्टता का मान समय के साथ परिवर्ती है अत: फैराडे के नियम से कुण्डली में प्रेरित वोल्टता `(-L(dI)/(dt))` उत्पन्न होगी।
अत: `V_(m)sinomegat=(LdI)/(dt)`
या `dI=(V_(m))/Lsinomegatdt` ....(1)
धारा का मान ज्ञात करने हेतु उपर्युक्त समीकरण की समाकलन करने पर
`intdI=int(V_(m))/Lsinomegatdt`
या `I=(V_(m))/L(-(cosomegat)/(omega))`
या `I=(V_(m))/(Lomega)(-cosomegat)`
`omega-cosomegat=sin(omegat-(pi)/2)`
अत: `I=I_(m)sin(omegat-(pi)/2)`
यहाँ `I_(m)` धारा का शिखर मान है।
`I_(m)=(V_(m))/(Lomega)`
राशि `Lomega` की विमा प्रतिरोध के समान है, इसे प्रेरकीय प्रतिघात कहते हैं तथा इसे `X_(L)` द्वारा व्यक्त करते हैं।
`X_(L)=Lomega`
अतः `I_(m)=(V_(m))/(X_(L))`
समीकरण (4) से
`X_(L)=Lomega=LX2pif`
प्रेरकीय प्रतिघात का मात्रक ओम है। प्रेरकीय प्रतिघात शुद्ध प्रेरणिक परिपथ में धारा को वैसे ही नियंत्रित करता है, जिस प्रकार प्रतिरोध शुद्ध प्रतिरोध परिपथ में।
समीकरण ( 2) से स्पष्ट है कि शुद्ध प्रेरकत्व वाले प्रत्यावर्ती परिपथ में प्रवाहित धारा भी समान आवृत्ति की ज्यावक्रीय प्रत्यावतर्ती धारा होती है तथा इसकी कला आरोपित वोल्टता की कला से `pi`/2 पीछे होती है । अर्थात्‌ धारा वोल्टता की अपेक्षा T/4 समय के पश्चात् अपने अधिकतम मान को प्राप्त करती है।
शुद्ध प्रेरकत्व परिपथ के लिए शक्ति आरेख
(Curve for Power in pure Inductive Circuit)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रत्यावर्ती धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न|64 Videos
  • प्रकाश विद्युत प्रभाव एवं द्रव्य तरंगें

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न|9 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्चस्तरीय बृद्धि -कौशल प्रश्न|17 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रत्यावर्ती धारा-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
  1. संधारित्र पर प्रयुक्त AC वोल्टता को समझाइये एक संधारित्र के आवेशन एवं ...

    Text Solution

    |

  2. प्रत्यावर्ती वोल्टता स्रोत के साथ सम्बद्ध श्रेणी LCR परिपथ के लिए फेजर...

    Text Solution

    |

  3. दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावर्ती धारा की एक विशेषता एवं एक दोष लिख...

    Text Solution

    |

  4. अर्द्ध-शक्ति बिन्दु आवृत्तियों से क्या अभिप्राय है? एक LCR श्रेणी परिप...

    Text Solution

    |

  5. चित्र में प्रेरक L तथा प्रतिरोध R के सिरों के बीच वोल्टता क्रमशः 120 व...

    Text Solution

    |

  6. चित्र में प्रेरक L तथा प्रतिरोध R के सिरों के बीच वोल्टता क्रमशः 120 व...

    Text Solution

    |

  7. एक 12Omega का प्रतिरोध, एक 14Omega प्रसिघात का संधारित्र तथा 0.1 हेनरी...

    Text Solution

    |

  8. एक 12Omega का प्रतिरोध, एक 14Omega प्रतिघात का संधारित्र तथा 0.1 हेनर...

    Text Solution

    |

  9. एक प्रत्यावती धारा जनित्र 3 मि""^(2). अनुपस्थ काट के क्षेत्रफल तथा 100...

    Text Solution

    |

  10. एक प्रत्यावती धारा जनित्र 3 मी ""^(2). अनुपस्थ काट के क्षेत्रफल तथा 10...

    Text Solution

    |

  11. एक प्रत्यागर्ती धारा परिपथ X तथा Y परिपथ अवयवों के श्रेणीक्रम संयोजन ब...

    Text Solution

    |

  12. एक प्रत्यागर्ती धारा परिपथ X तथा Y परिपथ अवयवों के श्रेणीक्रम संयोजन ब...

    Text Solution

    |

  13. एक संधारित्र तथा एक प्रतिरोध एक प्रत्यावत्ती धारा स्रोत से श्रेणीक्रम ...

    Text Solution

    |

  14. एक संधारित्र तथा एक प्रतिरोध एक प्रत्यावत्ती धारा स्रोत से श्रेणीक्रम ...

    Text Solution

    |

  15. एक वैघुत बल्ब पर 220 V आपूर्ति एवं 100 वाट शक्ति अंकित है, तो बल्ल क...

    Text Solution

    |

  16. एक वैघुत बल्ब पर 220 V आपूर्ति एवं 100 वाट शक्ति अंकित है, तो स्त्रो...

    Text Solution

    |

  17. एक वैघुत बल्ब पर 220 V आपूर्ति एवं 100 वाट शक्ति अंकित है, तो बल्ब म...

    Text Solution

    |

  18. किस समय t पर ज्यावक्रीय प्रत्यावरती धारा का मान अपने शिखर मान का (i)...

    Text Solution

    |

  19. एक प्रत्यावर्ती परिपथ में, किसी समय t पर विभव ऐम्पियर है। इस स्थिति मे...

    Text Solution

    |

  20. एक प्रत्यावर्ती परिपथ में, किसी समय t पर विभव ऐम्पियर है। इस स्थिति मे...

    Text Solution

    |