Home
Class 12
PHYSICS
लेंस की क्षमता परिभाषित कीजिए| इसके मात्...

लेंस की क्षमता परिभाषित कीजिए| इसके मात्रक लिखिए| सम्पर्कित दो पतले लेंसों के लिए सम्बन्ध `1/f = 1/f_(1) + 1/f_(2)` स्थापित कीजिए|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोई लेंस प्रकाश किरणों को जितना अधिक मोड़ता है, उसकी क्षमता (Power) उतनी ही अधिक होती है| यह प्रायः देखा गया है की जिन लेंसों की फोकस दुरी कम होती है, वे किरणों को अधिक मोड़ते है| इससे स्पष्ट होता है की किसी लेंस की फोकस दुरी जितनी कम होगी, उसकी क्षमता उतनी ही अधिक होगी|
एक पतले लेंस की क्षमता, उस लेंस की फोकस दुरी के व्युत्क्रम (reciprocal) से नापी जाती है जबकि फोकस दुरी मीटर में नपी गई है| यदि फोकस दुरी मीटर में है तो लेंस की क्षमता डिऑप्टर (diopter) में होगी|
लेंस की क्षमता `P=1/(f("मीटर में"))`
लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर (diopter) है तथा इसे प्रायः अक्षर D से प्रदर्शित करते है|
"1 मीटर फॉक्स दुरी के लेंस की क्षमता 1 डायोप्टर होती है|"
पतले लेंसों का संयोजन (Combination of Thin Lenses)-
चूँकि उत्तल लेंस की फोकस दुरी धनात्मक तथा अवतल लेंस की ऋणात्मक होती है, अतः लेंस की क्षमता धनात्मक एवं अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है|
चित्र में `f_(1)` तथा `f_(2)` फोकस-दूरियों के दो पतले लेंसों A तथा B पर विचार करते है जो की एक-दूसरे के सम्पर्क में है| माना कोई बिंदु पहले लेंस A के फोकस से दुइर किसी बिंदु O पर स्थित है जैसा की चित्र में दिखाया गया है| पहला लेंस बिंदु `I_(1)` पर प्रतिबिम्ब बनाता है क्यूंकि `I_(2)` प्रतिबिम्ब वास्तविक है और यह दूसरे लेंस B के लिए आभासी बिम्ब की तरह कार्य करता है तथा अंतिम प्रतिबिम्ब I पर बनता है| हम दोनों लेंसों के प्रकाशित केंद्रों को सम्पाती मान सकते है| माना यह केंद्रीय बिंदु P द्वारा निर्दिष्ट होता है|

`therefore` लेंस A द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
`1/v_(1) -1/u = 1/f_(1)`.........(1)
दूसरे लेंस B द्वारा बने प्रतिबिम्ब के लिए
`1/v-1/v_(1) = 1/f_(2)`..........(2)
समीकरण (1) तथा (2) को जोड़ने पर,
`1/v-1/u =1/f_(1) + 1/f_(2)`................(3)
इन दो लेंसों के तंत्र को f फोकस दुइर के किसी एकल लेंस के तुल्य मानने पर,
`1/v-1/u =1/f`
अर्थात `1/f =1/f_(1)+1/f_(2)`..............(4)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किरण प्रकाशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठयपुस्तक के प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठयपुस्तक के प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|10 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठयपुस्तक के प्रश्न (अतिलघुरात्मक प्रश्न )|14 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रशन (उच्च स्तरीय बुद्धि-कौशल प्रशन)|5 Videos
  • गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (उच्च स्तरीय बुद्धि कौशल प्रश्न )|3 Videos
SANJEEV PUBLICATION-किरण प्रकाशिकी -पाठयपुस्तक के प्रश्न (लघुरात्मक प्रश्न )
  1. एक वास्तु AB एक अवतल दर्पण के सम्मुख राखी है जैसाकि चित्र में दर्शाया ...

    Text Solution

    |

  2. गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिए|

    Text Solution

    |

  3. गोलीय दर्पण की फोकस दुरी एवं वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित कीजिए...

    Text Solution

    |

  4. (i) सूर्योदय या सूर्यास्त पर सूर्य लाल क्यों लाल क्यों प्रतीत होता है?...

    Text Solution

    |

  5. (i) किसी पदार्थ के क्रांतिक कोण ( c) एवं अपवर्तनांक (mu) में क्या सम्ब...

    Text Solution

    |

  6. किसी लेंस की फोकस दुरी किन कारणों पर निर्भर करती है?

    Text Solution

    |

  7. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धनक्षमता कैसे बधाई जा सकती है?

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या अभिप्राय है?

    Text Solution

    |

  9. लेंस की क्षमता परिभाषित कीजिए| इसके मात्रक लिखिए| सम्पर्कित दो पतले ले...

    Text Solution

    |