Home
Class 12
BIOLOGY
बताइए कि कैसे प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइ...

बताइए कि कैसे प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइम को वरण योग्य चिह्नक की उपस्थिति में बाहरी डी. एन. ए. को परपोषी कोशिकाओं में स्थानान्तरण के लिए मॉनिटर करने हेतु प्रयोग किया जा सकता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बीटा गैलेक्टोसाइडेज का प्रयोग एक रिपोर्टर जीन के रूप में किया जाता है। इसके प्रयोग से यह पता लग जाता है कि कोशिका ने वांछित जीन ग्रहण कर ली है या नहीं अर्थात् पुनर्योगित (Recombinant) है या नहीं। इसका प्रयोग वरण योग्य चिह्नकों की उपस्थिति में किया जाता है।
इस जीन के प्रयोग को इसलिए वरीयता दी जाती है क्योंकि इसके द्वारा अभिव्यक्त लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकता है बीटा गैलेक्टोसाइडेज जीन या रिपोर्टर जीन रंग पैदा करने वाले पदार्थ की उपस्थिति में रंग पैदा करते हैं। यह इस सिद्धान्त पर आधारित है कि जीन का उत्पाद (अभिव्यक्त जीन) क्रोमोजेनिक पदार्थ की उपस्थिति में नीला रंग उत्पन्न करता है। यह इस बात का प्रमाण है कि जीन यथावत् है उसमें विजातीय डी. एन. ए. प्रविष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस जीन के विजातीय डी. एन. ए. के प्रवेश कर जाने पर जीन असक्रिय हो जाती है। फलस्वरूप बीटा गैलेक्टोसाइडेज का उत्पादन नहीं होता। एंजाइम की अनुपस्थिति में जीवाणुओं की केवल सफेद कॉलोनी का विकास होता है नीली का नहीं।
इस प्रक्रिया को निवेशी निष्क्रियता (Insertional inactivation) कहा जाता है। इसके प्रयोग से आसानी से बताया जा सकता है कि सफेद निवह पुनोगज (Recombinant) जीवाण के हैं तथा नीले निवह अपुनर्योगज (Non-recombinant) जीवाणु के।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव-प्रौद्योगिकी-सिद्धांत एवं प्रक्रम

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • जैव-प्रौद्योगिकी-सिद्धांत एवं प्रक्रम

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • जैव - प्रोधोगिकी एवं उसके उपयोग

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • जैव-विविधता और संरक्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|25 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-जैव-प्रौद्योगिकी-सिद्धांत एवं प्रक्रम-लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. अच्छे वातन (aeration) व मिश्रित करने के गुण (mixing property) के अतिरि...

    Text Solution

    |

  2. पैलिन्ड्रोमिक अनुक्रम के 5 उदाहरण दीजिए। क्षारक नियमों का पालन करते हु...

    Text Solution

    |

  3. आण्विक आकार के आधार पर बताइए कि एंजाइम बड़े होते हैं या डी. एन. ए.।

    Text Solution

    |

  4. बताइए कि कैसे प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइम को वरण योग्य चिह्नक की उपस्थ...

    Text Solution

    |

  5. pBR 322 का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  6. एक सचित्र (चार्ट) (आरेखित निरूपण के साथ ) बनाइए जो प्रतिबंधन एजाइम को,...

    Text Solution

    |

  7. चिकित्सीय व्यवहार में कार्य आने वाले 5 पुनर्योगज प्रोटीन्स व उनके चिकि...

    Text Solution

    |

  8. आनुवंशिक पदार्थ डी. एन. ए. के पृथक्करण की विधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. संक्षेप में बताइए- (a) प्रतिबन्धन एंजाइम व डी. एन. ए., (b) काइटिनेज।

    Text Solution

    |

  10. जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |