Home
Class 12
BIOLOGY
क्राई प्रोटीन क्या है ? उस जीव का नाम बत...

क्राई प्रोटीन क्या है ? उस जीव का नाम बताइए जो इसे पैदा करता है मनुष्य इस प्रोटीन को अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग में लाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्राई प्रोटीन (Cry protein) जीवाणु बेसीलस थूरिंजिएंसिस द्वारा उत्पादित क्रिस्टलीय प्रोटीन है जो कीटों के लिए विष का कार्य करती है। क्राई प्रोटीन का निर्माण क्राई जीन द्वारा होता है अर्थात क्राई प्रोटीन एक कीटनाशी (Insecticidal) पदार्थ है
जीवाणु में यह निष्क्रिय रूप में उपस्थित रहती है अतः जीवाणुओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। कीटों की आहार नाल की क्षारीय pH में यह सक्रिय हो जाती है अतः कीट मर जाते है मनुष्य के लिए निम्न प्रकार से लाभकारी है -
(i) क्राई प्रोटीन का व्यावसायिक रूप से उत्पादन कर इसे खेतों में कीटनाशक के रूप में छिड़ककर कीट नियंत्रण किया जाता है अर्थात यह जैव नियंत्रण के रूप में प्रयुक्त होती है |
(ii) इस प्रोटीन को कोडित करने वाली क्राई जीन को जैनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से आर्थिक महत्त्व की फसलों के जीनोम में प्रविष्ट कराके कीट प्रतिरोधी फसलें तैयार की गयी है जैसे बीटी कपास बीटी मक्का, बीटी बैंगन आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव - प्रोधोगिकी एवं उसके उपयोग

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • जैव - प्रोधोगिकी एवं उसके उपयोग

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • जीवों में जनन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|16 Videos
  • जैव-प्रौद्योगिकी-सिद्धांत एवं प्रक्रम

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos