Home
Class 12
PHYSICS
संक्षेप में समझाइए कि किस प्रकार रदरफोर्...

संक्षेप में समझाइए कि किस प्रकार रदरफोर्ड परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या नहीं कर पाता।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड परमाणु प्रतिरूप की कमियाँ- रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में दो कमियाँ पायी गई-
(i) परमाणु के स्थायित्व के सम्बन्ध में- नाभिक के चारो ओर घूमते इलेक्ट्रान में अभिकेन्द्र त्वरण होता है। विद्युत् गति विज्ञानके अनुसार त्वरित आवेशित कण ऊर्जा उत्सर्जित करता है। अतः नाभिक के चारो ओर विभिन्न कक्षाओं में घूमते इलेक्ट्रॉनों से विद्युत-चुम्बकीय तरंगे लगातार उत्सर्जित होनी चाहिये। इस प्रकार इलेक्ट्रान की ऊर्जा का ह्यस होने के कारण उनके वृत्तीय पथ की त्रिज्या लगातार कम जानी चाहिये और अन्त में वे नाभिक में गिर जाने चाहिये। इस प्रकार परमाणु स्थायी ही नहीं रह सकता है।

चित्र- रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल सांकेतिक निरूपण
(ii) रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या के सम्बन्ध में- रदरफोर्ड मॉडल में इलेक्ट्रॉनों के वृत्तीय पथ की त्रिज्या के लगातार बदलते रहने से उनके घूमने की आवृत्ति भी बदलती रहेगी। इसके फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन सभी आवृत्तियों की विद्युत-चुम्बकीय तरंगे उत्सर्जित करेंगे अर्थात इन तरंगो का स्पेक्ट्रम संतत होगा, परन्तु वास्तव में परमाणुओं के स्पेक्ट्रम संतत न होकर रेखीय होते है अर्थात उनमे बहुत-सी बारीक रेखाये होती है तथा प्रत्येक स्पेक्ट्रम रेखा की एक निश्चित आवृत्ति होती है। अतः परमाणु से केवल कुछ निश्चित आवृत्तियों की ही तरंगे उत्सर्जित होनी चाहिये, सभी आवृत्तियों की नहीं। इस प्रकार रदरफोर्ड मॉडल रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में असक्षम रहा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणवीय भौतिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न- )|3 Videos
  • परमाणवीय भौतिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न ( आंकिक प्रश्न- )|15 Videos
  • परमाणवीय भौतिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न ( अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न )|12 Videos
  • नाभिकीय भौतिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न - (आंकिक प्रश्न)|22 Videos
  • प्रकाश की प्रकृत्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्च स्तरीय बुध्दि कौशल प्रश्न|15 Videos
SANJEEV PUBLICATION-परमाणवीय भौतिकी -पाठ्यपुस्तक के प्रश्न ( लघुत्तरात्मक प्रश्न )
  1. थॉमस परमाणु मॉडल की कमियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. रदरफोर्ड परमाणु प्रतिरूप की मुख्य बातों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. संक्षेप में समझाइए कि किस प्रकार रदरफोर्ड परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायि...

    Text Solution

    |

  4. बोर प्रतिरूप की कमियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. हाइड्रोजन परमाणु में केवल एक ही इलेक्ट्रॉन है परन्तु उसके उत्सर्जन स्प...

    Text Solution

    |

  6. रेखील स्पैक्ट्रम के अध्यनय से तत्वों की पहचान कैसे की जा सकती है?

    Text Solution

    |

  7. हाइड्रोजन गैस के किसी प्रतिदर्श में अधिकांशतः परमाणु n=1 ऊर्जा स्तर मे...

    Text Solution

    |

  8. बोर सिद्धान्त के अनुसार इलेक्ट्रॉन की स्थायी कक्षा से क्या आशय है तथा ...

    Text Solution

    |

  9. बामर श्रेणी, अन्य श्रेणियों से पहले प्रेक्षित तथा विश्लेषित हुई थी। क्...

    Text Solution

    |

  10. बोर मॉडल में nवी कक्षा की कुल ऊर्जा का परिमाण |E(n)| तथा कोणीय संवेग L...

    Text Solution

    |