Home
Class 12
BIOLOGY
आवृतबीजी में पुष्प के विभिन्न अंगों का व...

आवृतबीजी में पुष्प के विभिन्न अंगों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पुष्य के विभिन्न अंग (Various organs of a flower)-पुष्प आवृतबीजी पौधे का एक आकर्षक एवं महत्वपूर्ण अंग है जिसमें जननांग उपस्थित होते हैं। पुष्प एक सीमित वृद्धि करने वाला रूपान्तरित प्ररोह है।
पुष्प पौधे की शाखा पर एक वृन्त द्वारा लगा होता है जिसे पुष्पवृन्त कहते हैं। पुष्पवृन्त का शीर्ष भाग चौड़ा होकर पुष्पासन (Thalamus) बनाता है। इस पर विभिन्न पुष्पांग व्यवस्थित होते हैं। एक प्रारूपिक पुष्प में पुष्पासन पर चार मुख्य पुष्पांग या चक्र पाए जाते हैं। जब पुष्प में ये चारों चक्र उपस्थित होते हैं तब यह पूर्ण पुष्प कहलाता है यदि कोई एक चक्र भी अनुपस्थित होता है तब इसे अपूर्ण पुष्प कहते हैं।
एक प्रारूपिक पुष्प के निम्नलिखित चार चक्र होते हैं
(i) बाह्यदल पुंज (Calyx)—यह पुष्प का सबसे बाहरी चक्र होता है। यह प्रायः हरे रंग का होता है और अनेक बाह्य दलों (Sepals) से मिलकर बना होता है यह कलिका अवस्था में पुष्प की रक्षा करता है l
(ii) दल पुज (Corolla) -यह पुष्प का दूसरा चक्र है जो अनेक दलो (Petals) से मिलकर बना होता है। दल प्रायः रंगीन होते हैं और कीटों को परागण हेतु आकर्षित करते हैं।
(iii) पुमंग (Androecium)-यह पुष्प का तीसरा चक्र है जो अनेक पुंकेसरों (Stamens) का बना होता है। पुंकेसर पुष्प के नर जननांग होते हैं। प्रत्येक पुंकेसर के तीन भाग होते हैं-परागकोष (Anther), पुतंतु (Filament) तथा योजी (Connective)।
(iv) जायांग (Gynoecium)—यह पुष्प का सबसे भीतरी चक्र होता है। यह स्वयं अण्डपों (Carpels) से मिलकर बना होता है। यह पुष्प का मादा जननांग है। प्रत्येक अण्डप के तीन भाग होते हैं-अण्डाशय (Ovary), वर्तिका (Style) तथा वर्तिकाग्र (Stigma)। जायांग को स्त्रीकेसर (Pistil) भी कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|9 Videos
  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|3 Videos
  • आर्थिक वनस्पति विज्ञान एवं मानव कल्याण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|2 Videos
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise  खण्ड -द|16 Videos
MITTAL PUBLICATION-आवृतबीजी पादपों में जनन -पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. आवृतबीजी में अलैंगिक जनन का विस्तृत वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. आवृतबीजी में पुष्प के विभिन्न अंगों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |