Home
Class 12
BIOLOGY
पर-परागण हेतु पुष्पों में पाए जाने वाले ...

पर-परागण हेतु पुष्पों में पाए जाने वाले दो अनुकूलन बताइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परागण (Pollination)-किसी पुष्प के परागकोपों से निकले हुए परागकणों का उसी पुष्प के वर्तिकान पर अथवा उसी जाति के किसी दूसरे पौधे के पुष्प के वर्तिकान पर स्थानान्तरण परागण कहलाता है।
परागण के प्रकार (Types of pollination)-परागण दो प्रकार का होता है--स्वपरागण तथा पर-परागण।
परागण हेतु पुष्यों में पाए जाने वाले अनुकूलन-पुष्पों में स्व परागण एवं पर परागण हेतु अनुकूलन पाए जाते हैं जो निम्न प्रकार है-
1. स्वपरागण के लिए अनुकूलन (Adaptation for self pollination)-स्वपरागण प्रदर्शित करने वाले पादपों में पाये जाने वाले प्रमुख अनुकूलन निम्नलिखित हैं
(i) उभयलिंगता (Bisexuality)-ऐसे पौधे सामान्यत: उभयलिंगी या पुष्प द्विलिंगी होते हैं, जैसे—मटर।
(ii) समकालपक्वता (Homogamy)-ऐसे पौधों में पुष्प के पुमंग एवं जायांग एक साथ परिपक्व होते हैं और परागकोष के स्फुटन के समय वर्तिकान ग्राही होती है। उदाहरण-सदाबहार।
(iii) अनुन्मील्यता (Cleistagamy)-कुछ पौधों के पुष्प कभी भी नहीं खुलते हैं वरन् सदैव बन्द ही रहते हैं अतः उनमें केवल स्वपरागण ही सम्भव होता है। उदाहरण-कनकौआ।
2. परपरागण के लिए अनुकूलन (Adaptation for crossi-pollination)-पौधों में निम्नलिखित अनुकूलन पर-परागण को प्रेरित करते हैं
(i) स्वबन्ध्यता (Self sterility)-कुछ पौधों के पुष्पों में स्वयं के द्वारा विकसित परागकणों का उसी पुष्प की वर्तिकान पर अनुकूलता होने पर भी अंकुरण नहीं होता है। इसे स्वबन्ध्यता कहते हैं। उदाहरण-पिटुनिया।
(ii) एकलिंगता (Unisexuality)-पादप के समस्त पुष्पों में समलिंगता होने पर केवल पर-परागण ही हो सकता है जैसे--पपीता।
(iii) भिन्नकाल पक्वता (Dichogamy)-जब पौधों में पुमंग एवं जायांग के परिपक्व होने का समय अलग-अलग होता है तो उन पौधों में केवल पर-परागण ही सम्भव हो पाता है। उदाहरण-गुड़हल, बरगद आदि।
(iv) हरकोगेमी (Herkogamy)-जब एक ही पुष्प के वर्तिकान एवं परागकोप के मध्य किसी भी प्रकार का संरचनात्मक अवरोध पाया जाता है जिससे स्वपरागण नहीं हो पाता है।
(v) विषम वर्तिकात्व (Heterostyly)-जब पुष्प के पुंकेसरों अथवा वर्तिका की लम्बाई में अधिक अन्तर होता है तो स्वपरागण नहीं हो पाता। उस स्थिति में परपरागण ही सम्भव होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|49 Videos
  • वाष्पोत्सर्जन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|30 Videos