Home
Class 12
BIOLOGY
'बीटी(Bt) फसलों पर टिप्पणी लिखिए।...

'बीटी(Bt) फसलों पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बीटी फसलें (Bt Crops)-बैसीलस थ्यूरिनजिएन्सिस (Bacillus thuringiensis) नामक जीवाणु जिसे संक्षेप में बीटी (Bt) कहते हैं, में पाए जाने वाला आविष (toxins) कीट प्रतिरोधी होता है। बीटी आविष जीन (Bt toxin gene) को आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा फसल में समावेशित (introduce) करके फसल को कीट प्रतिरोधी शक्ति प्रदान की जाती है। प्रमुख आविष प्रोटीन को क्राई (Cry) से प्रदर्शित किया जाता है। भिन्न-भिन्न आविष प्रोटीन्स को Cry 1, Cry 2 आदि से प्रदर्शित करते हैं। इनके एकान्तर भिन्न एकान्तर स्वरूपों को Cry 1A,Cry I B और इनकी सूक्ष्म भिन्नताओं को Cry 1Aa, Cry 1 Ab आदि से दर्शाते हैं।
बीटी जीवाणु के उत्परिवती विभेद का उपयोग करके कपास, मक्का, गोभी, बैंगन, सूरजमुखी, अरहर आदि फसलें तैयार की जाती हैं। बीटी (Bt) फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं रहती। बौटी आविष (Bt toxins) अनेक प्रकार के कीटों की आंत (gut) में पहुंचकर मध्यान्त्र (mid gut) के ऊतकों को गला देते हैं और कीट की मृत्यु हो जाती हैं
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|24 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए|22 Videos
  • पादप जनन की विशिष्ट विधियाँ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|14 Videos