Home
Class 12
BIOLOGY
राजस्थान के प्रमुख औषधीय पादपों का वर्णन...

राजस्थान के प्रमुख औषधीय पादपों का वर्णन कीजिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

राजस्थान के प्रमुख औषधीय पादपों का वर्णन निम्न प्रकार है।
1. अश्वगंधा (Asutagandha)
बानस्पतिक नाम - विथैनिया सोम्नीफेरा (WrLhania somnifera)
कुल - सोलेनेसी (Solanaceae)
उपयोगी पादप भाग- मूलें।
औषधीय उपयोग - यह एक शक्तिवर्धक औषधि है, जिसका उपयोग स्नायुओं की कमजोरी को दूर करने के लिये किया जाता है।
2. सतावर (Asparagus)
वानस्पतिक नाम - ऐस्पेरेगस रेसीमोसम (Asparagus racemosus)
कुल - लिलिएसी (Liliaceae)
उपयोगी पादप भाग -मूलें
औषधीय उपयोग - यह एक शक्तिवर्धक औषधि के रूप में प्रयुक्त होती है।
3. सफेद मूसली (Safed musli)
वानस्पतिक नाम - ऐस्पेरेगम एडसेण्डेन्स (Asparagus adscendens)
अथवा
क्लोरोफाइटम बोरिविलिएनम(Chorophytum borivilianum)
कुल - लिलिएसी (Liliaceae)
उपयोगी पादप भाग - मूलें
औषधीय उपयोग- इसका उपयोग शारीरिंक दुर्बलता को समाप्त करने के लिये किया जाता है। यह एक शक्तिवर्धक औषधि है।
4. अर्जुन (Arjun)
वानस्पतिक नाम- टॉमिनालिया अजुना (Terminalia arjuna)
कुल -कोम्ब्रिटेसी (Combretaceae)
उपयोगी पादप भाग - स्तम्भ की छाल
औषधीय उपयोग- इसका प्रयोग हृदय रोगों में विशेषतया किया जाता है।
5. नीम (Neem)
वानस्पतिक नाम - अजेडिरेक्टा इण्डिका (Azadiracta indica)
कुल - मीलिएसी (Meliaceae)
उपयोगी पादप भाग- इसकी तने की छाल, पत्तियाँ आदि विशेष रूप से औषधीय महत्त्व की होती हैं।
औषधीय उपयोग - यह उत्तम निर्जमीकारी है।
6. ब्राह्मी (Brahmi)
वानस्पतिक नाम - सेन्टेला एशियेटिका (Centela asiatica)
कुल - एपीएसी (Apiaceae)
उपयोगी पादप भाग - इनकी पर्णे विशेष उपयोगी हैं।
औषधीय उपयोग - इसका प्रयोग विशेषकर स्मरण शक्ति को तीव्र करने के लिये किया जाता है।
7. ग्वारपाठा (Aloe vera)
वानस्पतिक नाम - ऐलोवेरा (Aloe vera)
कुल - लिलिएसी (Liliaceae)
उपयोगी पादप भाग-परणे
औषधीय उपयोग- शक्तिबर्धक एवं त्वचा को स्वस्थ करने के लिये प्रयुक्त होती है।
8. तुलसी (Holibasil)
वानस्पतिक नाम - ओसीसम सैंक्टम (0eimum sanctum)
कुल - लेमिएसी (Lamiaceae)
उपयोगी उपयोग-इन्हें खाँसी, बुखार आदि में प्रयोग किया जाता है।
9. सोनामुखी
वानस्पतिक नाम - केसिया एनगस्टिफोलिया (Cassia angustifolia)
कुल - सीजलपिनिएसी (Caesalpiniaceae)
उपयोगी पादप भाग - परणे
औषधीय उपयोग- रेचक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
10. गुगल (Guggal)
वानस्पतिक नाम - कोमीफ़ोरा वाइयाई (Commiphora wightii)
कुल - बसेरेसी (Burseraceae)
उपयोगी पादप भाग - स्तम्भ स्नाव
औषधीय उपयोग- गठिया, मोटापे में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|25 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्त्मक प्रश्न)|17 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य परिचय

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|8 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए|22 Videos