Home
Class 12
BIOLOGY
जैविक कृषि की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? ...

जैविक कृषि की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैविक कृषि की आवश्यकता अनुभव होने का मुख्य कारण मृदा की उर्वरा शक्ति को बचाना है, जोकि उत्पादन वृद्धि के लिए रासायनिक उर्वरकों (Chemical fertilizers) एवं पीड़कनाशियों (Pesticides) के अन्धाधुन्ध प्रयोग के कारण दिन प्रतिदिन क्षीण होती जा रही है। दूसरा महत्वपूर्ण कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि जोकि रासायनिक उर्वरकों की महँगी उत्पादन प्रक्रिया है, जिसके लिए हमारे प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत जैसे-कोयला, पेट्रोलियम आदि का उपयोग किया जाता है। इसी वजह से प्रदूषण के स्तर में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। अतः जैविक कृषि को प्रारम्भ करने का यही मुख्य उद्देश्य रहा है कि प्रकृति को प्रदूषण मुक्त किया जाए तथा मृदा की उर्वरा शक्ति को बचाया जाए तथा बढ़ाया जाए। हम सभी जानते हैं कि मृदा एक जीवित प्रणाली है, जिसमें लाभकारी सूक्ष्मजीवियों का अपना भरापूरा संसार होता है। पौंधों के द्वारा पोषक तत्वों को प्राप्त करने की प्रक्रिया में इन सूक्ष्मजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: जैविक कृषि की मूल अवधारणा इस सूक्ष्म जीवी चक्र को अधिक मजबूत बनाना है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|35 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|15 Videos