Home
Class 12
BIOLOGY
मनुष्य के पाचन में भाग लेने वाली प्रमुख ...

मनुष्य के पाचन में भाग लेने वाली प्रमुख पाचन ग्रंथियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य की पाचन ग्रन्थियाँ
(Digestive Glands in Man )
(1 ) लार ग्रंथियाँ (Salivery Glands ) - मनुष्य में तीन जोड़ी लार ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। - (i ) कर्णपूर्ण (Parotid ) , (ii ) अधोजंभ (Submaxillary ) तथा ( iii )अधोजिह्वा (Sublingual )। इन ग्रंथियों से एक प्रकार का क्षारीय तरल स्रवि होता है। इस तरल में जल , टायलिन (Ptylin ) या a - एमाइलेज , लाइसोजाइम , श्लेष्मा एवं सोडियम क्लोराइड , पोटैशियम बाइकार्बोनेट आदि उपस्थित होते है। लार में पाया जाने वाला टायलिन (Ptylin ) एक पाचक एंजाइम हैं जो कार्बोहाइड्रेट पर क्रिया करता हैं एवं भोजन को लसलसा बनाकर निगलने योग्य बनाता हैं। इसमें उपस्थित लाइसोजाइम (Lysozyme ) जीवाणुओं को नष्ट करता हैं।
(2 ) यकृत (Liver ) - यह शरीर की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण ग्रंथि हैं। यह उदरगुहा में दायीं ओर तनुपट के ठीक नीचे मीसेण्ट्री द्वारा सधी , कत्थई रंग (Brown colour ) की एक बड़ी - सी कोमल , किन्तु ठोस रचना होती हैं। दायीं पाली तथा बायीं पाली में बँटी होती है। दायीं बड़ी पाली के नीचे पित्ताशय (Gall bladder ) सटा रहता है। इसमें यकृत कोशिकाओं मियाउ बना पित्त रस (Bile juice ) एकत्रित होता है। पित्त रस पित्तवाहिनी (Bile duct ) द्वारा आवश्यकतानुसार समय - समय पर ग्रहणी में पहुँचता रहता है।
(3 ) अग्न्याशय (Pabncreas ) - यह अनियमित आकार की पत्ती जैसी हल्के पीले- गुलाबी रंग की ग्रंथि है जो ग्रहणी के 'U ' भाग के बीच में मीसेण्ट्री द्वारा सधी रहती है। इस ग्रंथि का प्रमुख ऊतक अग्न्याशयिक रस (Pancreatic juice ) स्त्रावित करता है जो अग्नायशयिक वाहिनी (Pancreatic duct ) द्वारा ग्रहणी में पहुँचता है। ग्रंथि के प्रमुख ऊतक में ही जगह -जगह लैंगरहैंस की द्विपिकाएँ (Islets ऑफ़ Langerhans ) नामक अन्तःस्रवि ग्रंथि कोशिकाएँ होती हैं। इनसे इन्सुलिन (Insulin ) तथा ग्लूकागॉन (Glucagon ) नाम हॉर्मोन्स स्त्रावित होते हैं जो रुधिर में शर्करा की मात्रा के उपापचय का नियमन (regulation ) करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव का पाचन तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वतूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • मानव का पाचन तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|57 Videos
  • मानव का पाचन तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वतूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न )|20 Videos
  • मानव का तंत्रिका तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|40 Videos
  • मानव का रक्त परिसंचरण तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न(बहुविकल्पीय प्रश्न)|50 Videos
MITTAL PUBLICATION-मानव का पाचन तंत्र -अन्य महत्वतूर्ण प्रश्नोत्तर(लघुत्तरात्मक प्रश्न )
  1. मनुष्य की आहारनाल में ब्रूनर ग्रन्थियाँ कहाँ पायी जाती है ?इनका कार्य ...

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य के जठर रस में पेप्सिनोजन तथा प्रोरेनिन एंजाइम अवस्था में पाए ज...

    Text Solution

    |

  3. आंत्रीय रस में पाये जाने वाले दो एंजाइम के नाम तथा उनका कार्य बताइए।

    Text Solution

    |

  4. मनुष्य में वसाओं का अवशोषण किस दशा में तथा किस प्रक्रिया द्वारा होता ह...

    Text Solution

    |

  5. पाचन तथा पोषण में क्या अन्तर है? मनुष्य में पाये जाने वाले किन्ही दो प...

    Text Solution

    |

  6. पित्त रस का रासायनिक संगठन एवं पाचन - तंत्र में इसके कार्यों का संक्षे...

    Text Solution

    |

  7. मनुष्य के आहारनाल की लम्बाई कितनी होती है?

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य के पाचन में भाग लेने वाली प्रमुख पाचन ग्रंथियों का संक्षिप्त वर...

    Text Solution

    |

  9. टायलिन तथा पेप्सिन के स्रोत एवं कार्यो का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. कारण उत्तर प्रस्तुत करें। रोटी अधिक देर तक चबाने पर मीठी क्यों लगती ...

    Text Solution

    |

  11. मनुष्य के जठर रस में मिलने वाले एन्ज़ाइमों के नाम और उनके कार्य बताइए।

    Text Solution

    |

  12. कृन्तक कहाँ पाये जाते हैं? इनका एक प्रमुख कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित के कार्यों का वर्णन करें | प्रोमोटर जीन

    Text Solution

    |

  14. यदि किसी व्यक्ति का अग्नाशय निष्क्रिय हो जाये तो उसकी पाचन क्रिया पर क...

    Text Solution

    |

  15. मनुष्य की आंत्र में वसा अवशोषण की प्रक्रिया समझाइए ।

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित पाचक एन्ज़ाइम भोजन के किस अवयव पर क्रिया करते हैं ? उत्तर के...

    Text Solution

    |