Home
Class 12
BIOLOGY
मस्तिष्कावरण (Meninges) पर टिप्पणी लिखिए...

मस्तिष्कावरण (Meninges) पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मस्तिष्क एक कोमल एवं नाजुक अंग है। यह अस्थियों से बनी करोटि (Cranium) में बन्द रहता है। मस्तिष्क चारों ओर से तन्तुमय संयोजी ऊतकों से बनी झिल्लियों द्वारा घिरा होता है, जिन्हें मस्तिष्कावरण (Cranial meninges) कहते हैं। यह निम्नलिखित आवरणों का बना होता है
(1) दृढ़तानिका या ड्यूरामेटर (Duramater)-यह सबसे बाहरी झिल्ली है। यह बड़ी (Rigid) और मोटी होती है। यह कपाल की अस्थियों के निकट स्थित होती है। कपाल की अस्थियाँ एवं दृढ़तानिका (Duramater) के बीच संकरे स्थान को एपिड्यूरल अवकाश (Epidural space) कहते हैं।
(2) जालतानिका या ऐरेक्नॉइड (Arachnoid)-यह स्तर दृढ़तानिका की तुलना में कम मोटा होता है। इसमें रुधिर केशिकाओं का जाल-सा फैला रहता है। दृढ़तानिका एवं जालतानिका (Arachnoid) के बीच का खाली स्थान सबड्यूरल अवकाश (Subdural space) कहलाता है। इसमें सीरमी द्रव भरा रहता है।
(3) मृदुतानिका या पियामेटर (Piamater)-यह सबसे भीतरी परत है, जो मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु से चिपकी रहती है। जालतानिका एवं मृदुतानिका के बीच की गुहा को सबजालतानिका अवकाश (Sub arnchnoid space) कहते हैं तथा इसमें प्रमस्तिष्क मेरुद्रव (Cerebrospinal fluid) भरा रहता है। यह दो स्थान पर सूक्ष्म उभारों के रूप में मस्तिष्क की गुहा में लटकी रहती हैं, इन क्षेत्रों को रक्तक जालक (Choroid plexus) कहते हैं। इन स्थानों पर प्रमस्तिष्क मेरु द्रव (Cerebro spinal fluid) रिस-रिसकर मस्तिष्क गुहा में पहुँचता रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव का तंत्रिका तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • मानव का तंत्रिका तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|40 Videos
  • मानव का तंत्रिका तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • मानव का जनन तन्त्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|12 Videos
  • मानव का पाचन तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|57 Videos