Home
Class 10
CHEMISTRY
प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या होता है? इसे बनान...

प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या होता है? इसे बनाने की विधि एवं इसके उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`CaSO_(4). (1)/(2)H_(2)O` को प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं। बनाने की विधि जिप्सम को 373K पर गर्म करने पर यह जल के अणुओं का त्याग कर कैल्सियम सल्फेट अर्द्धहाइड्रेट/हेमिहाइड्रेट `(CaSO_(4). (1)/(2)H_(2)O)` बनाता है। इसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं। इसका उपयोग टूटी हुई हड्डियों को सही जगह पर स्थिर रखने के लिए किया जाता है। प्लास्टर ऑफ पेरिस एक सफेद चूर्ण है, जो जल मिलाने पर पुन: जिपसम कठोर ठोस पदार्थ बन जाता है।
`underset("प्लास्टर ऑफ पेरिस")(CaSO_(4)* (1)/(2)H_(2)O+1(1)/(2) H_(2)O) to underset("जिप्सम")(CaSO_(4)*2H_(2)O)`
इसमें जल का केवल आधा अणु किस्टलन के जल के रूप में जुड़ा होता है। इसमें `CaSO_(4)` को दो इकाई सूत्र जल के एक अणु के साथ साक्षेदारी करता है।
उपयोग - 1. प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग खिलौना बनाने सजावट का सामान एवं सतह को चिकना बनाने के लिए भी किया जाता है।
2. टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर चढाने में।
3. दंत चिकित्सा में।
4. अग्निसह पदार्थ के रूप में।
Promotional Banner