Home
Class 10
BIOLOGY
जैव विविधता के तप्त स्थलों के बारे में स...

जैव विविधता के तप्त स्थलों के बारे में समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐसे क्षेत्र जहाँ बहुत अधिक जैव विविधता होती है, जैव विविधता तप्त स्थल कहलाते हैं। सन 1990 में विश्व के 25 क्षेत्रों में जैव विविधता तप्त स्थल थे। वर्तमान में कुल 34 जैव विविधता तप्त स्थल हैं। इन क्षेत्रों में विश्व की वनस्पतियों की 50% स्थानबद्ध प्रजातियाँ पाई जाती हैं। किसी क्षेत्र को जैव विविधता तप्त स्थल होने के लिए निम्न दो शर्तों का होना आवश्यक है -
1. उस क्षेत्र में विश्व की कुल स्थानबद्ध (endemic) प्रजातियों की 0.5 प्रतिशत से अधिक प्रजातियाँ उपस्थित हों। संख्या के हिसाब से उस स्थान पर कम से कम 1500 स्थानबद्ध प्रजातियाँ होनी चाहिए।
2. उस क्षेत्र के मूल आवास का 70 प्रतिशत उजड़ चुका हो। अर्थात मानव गतिविधियों से उस क्षेत्र के अस्तित्व पर सकट मंडरा रहा है ऐसे क्षेत्रों के संरक्षण का तत्काल आवश्यकता होता है इसीलिए इन्हें बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पॉट घोषित किया जाता है।
इनका क्षेत्रफल पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल का 2.3 प्रतिशत है। विश्व के कुछ प्रमुख बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट हैं-अटलांटिका वन, पूर्वी मलेशियाई द्वीप समूह, दक्षिण पश्चिम चीन के पर्वत, मेडागास्कर के द्वीप समूह, मध्य अमेरिका, कोलम्बिया चोको, मध्य चिली, पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट, श्रीलंका, इंडो बर्मा आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न )|12 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|24 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • आनुवंशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos