Home
Class 10
BIOLOGY
भारत की जैव विविधता का विस्तृत वर्णन कीज...

भारत की जैव विविधता का विस्तृत वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भारत अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण जैव विविधता से समृद्ध देश है। भारत में विश्व की कुल भूमि की मात्र 2.4 प्रतिशत भूमि ही है किन्तु यहाँ पूरे विश्व की जैव विविधता की लगभग 7 से 8 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है। भारत में विश्व के लगभग सभी प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र विद्यमान हैं, जैसे-घास के मैदान, ऊष्ण वर्षा वन, शीतोष्ण वन, मैंग्रोव, प्रवाल भित्ति (Coral Reefs), नदी-घाटी, द्वीप, मरुस्थल आदि। यही कारण है कि भारत विश्व के 17 वृहद जैव विविधता (Mega biodiversity) वाले देशों में शामिल है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार की 2009 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पाई जाने वाली 45968 वनस्पति प्रजातियों तथा 91364 जन्तु प्रजातियों की पहचान हो चुकी है। वनस्पति प्रजातियों में लगभग 16,000 फल-फूल वाले पौधे, 12,500 फॅफूद, 2,500 ब्रायोफाइट, 2300 शैवाल, 1600 लाइकेन तथा 1,000 फर्न की प्रजातियाँ सम्मिलित हैं। इसी प्रकार जन्तुओं में स्तनधारियों की 397, पक्षियों की 1232, सरीसृपों की 460, उभयचरों की 240, मछलियों की 2546 तथा कीटों की 59300 से अधिक प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। कृषि विविधता की दृष्टि से भी भारत का विश्व में महत्त्वपूर्ण स्थान है। विश्व में कृषि की दृष्टि से भारत सातवें स्थान पर है। भारत में लगभग 167 प्रजातियों की खाद्य फसलें ई जाती हैं। यहाँ चावल की लगभा 50000 गाँव आम की 1000 किस्में पाई जाती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • आनुवंशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos