Home
Class 12
BIOLOGY
मूल के विभिन्न अंगों का नाम लिखकर जल अवश...

मूल के विभिन्न अंगों का नाम लिखकर जल अवशोषण करने वाले अंग का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मूल के दो भाग होते हैं-1. तरुण क्षेत्र 2. परिपक्व क्षेत्र
मूल का जल अवशोषण करने वाला तरुण (या युवा) क्षेत्र होता है। मूल के तरुण क्षेत्र को चार भागों में विभेदित किया जा सकता है-
1. मूलगोप (Root cap)- जड़ का शीर्षस्थ भाग एक टोपीनुमा रचना से ढका रहता है जिसे मूलगोप कहा जाता है। यह मूल के शीर्ष भाग की भूमि में वृद्धि करते समय नष्ट होने से रक्षा करता है।
2. मूल शीर्ष या विभज्योतकी क्षेत्र (Meristematic Region) यह क्षेत्र मूल के सिरे से पीछे की ओर एक मिलीमीटर या केवल कुछ ही मिलीमीटर तक होता है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग मूल गोप (Root cap) से ढका रहता है। इस क्षेत्र की कोशिकाएँ छोटी और पतली कोशिकाभित्ति वाली होती है जिनमें सघन जीवद्रव्य होता है। इन कोशिकाओं का कार्य लगातार विभाजन कर कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाना है जिससे मूल की वृद्धि होती है।
3. दीर्धीकरण या दैर्ध्यवृद्धि क्षेत्र (Region of cell elongation)- दीर्धीकरण क्षेत्र विभज्योतकी क्षेत्र के पीछे 1 से 5 मिलीमीटर तक फैला रहता है। विभज्योतकी क्षेत्र में बनी नई कोशिकाएँ इस क्षेत्र की लम्बाई में वृद्धि करती है। विभज्योतकी और दीर्धीकरण क्षेत्रों में होने वाली इन क्रियाओं के कारण मूल लम्बाई में वृद्धि करती है।
4. मूल रोमक्षेत्र (Root hair Region)- दीर्धीकरण क्षेत्र के पीछे मूलरोम क्षेत्र होता है। इसका प्रसार कुछ मिलीमीटर से कुछ सेन्टीमीटर तक हो सकता है।
बाहर से देखने पर भी इस क्षेत्र को आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि इस क्षेत्र में असंख्य मूलरोम होते हैं। मूलरोम (Root hairs) जल अवशोषण के मुख्य अंग होते हैं।
यह भूमि से जल तथा जल में घुले हुए लवणों का अवशोषण करते हैं ये मूल के चारों ओर लगभग 2 सेमी क्षेत्र में भूमि में मिट्टी के कणों के बीच फैले रहते हैं और मिट्टी के कण इन मूलरोमों पर चिपके रहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|2 Videos
  • पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर( अतिलघुत्तरात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
  • पादपों में खनिज पोषण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|10 Videos