Home
Class 12
BIOLOGY
पादप भस्म विश्लेषण का वर्णन कीजिए।...

पादप भस्म विश्लेषण का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इस विधि द्वारा पौधों की खनिज पोषकों से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। इस विधि में सबसे पहले ताजे पादप या उसकी टहनी को 70°C-80°C तापमान पर एक दो दिन तक ओवन में गर्म किया जाता है।
• इस प्रकार गर्म करने से पादप में उपस्थित समस्त जल वाष्प बनकर उड़ जाता है तथा अब इस सूखे हुए पादप को तोलकर भार ज्ञात किया जाता है जिसे उस पादप का शुष्क भार कहते हैं।
• पादप के शुष्क भार में मुख्य रूप से कोशिका भित्ति, पोलीसैकेराइड, लिग्निन, जीवद्रव्यी घटक, एवं कार्बनिक अम्ल होते हैं।
• यदि पौधे के शुष्क भाग को भट्टी किया जाए तो इसमें उपस्थित कार्बनिक अंश विघटित होकर जल कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन, मीथेन आदि के रूप में निकल जाते हैं तथा शेष बची भस्म (राख) में केवल अकार्बनिक पदार्थ रह जाते हैं, जिसे पादप भस्म (Plant ash) कहते हैं। पादप भस्म की प्रतिशत मात्रा अलग-अलग पौधों में भिन्न-भिन्न होती है। पादप भस्म में मुख्यतः अवाष्पशील खनिज तत्व पाये जाते हैं। इसका विश्लेषण करके पादपों में विभिन्न पोषक तत्वों की उपस्थिति देखी जा सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों में खनिज पोषण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
  • पादपों में खनिज पोषण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
  • पादप वृद्धि

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर)|10 Videos
  • पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|2 Videos