Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (i) वृद्ध...

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
(i) वृद्धि की प्रावस्थाएँ         (ii) वृद्धि गतिकी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) वृद्धि की प्रावस्थाएँ-वृद्धि की तीन प्रावस्थाएँ निम्नलिखित हैं
(i) कोशिका विभाजन प्रावस्था (Cell division phase)- यह वृद्धि की प्रारम्भिक अवस्था होती है। इस चरण में कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है। पादप अपने आपको तीव्र वृद्धि के लिये तैयार करता है। इस प्रावस्था को पूर्व निर्माण प्रावस्था (Pre prepratory phase) भी कहते हैं। इस प्रावस्था में विभज्योतक कोशिकाएँ निरन्तर समसूत्री विभाजन द्वारा विभाजित होती रहती हैं।
(ii) कोशिका दीर्धीकरण प्रावस्था (Cell elongation phase)- इस प्रावस्था में कोशिकाएँ एक निश्चित दिशा में ही वृद्धि करती है। इसमें नवनिर्मित कोशिकाएँ आकार में प्रसार करती हैं। इस प्रावस्था में कोशिकाओं की भित्तियाँ फैलती है तथा रिक्तिकायें स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती है। कोशिकाओं में नये जीवद्रव्य का संश्लेषण होता है तथा इस दौरान पादप के शुष्क भार (Dry weight) में वृद्धि होती है।
(iii)कोशिका विभेदन प्रावस्था (Cell differentiation phase)- इसमें कोशिका में स्थायी परिवर्तन होते हैं। इस प्रावस्था में कोशिकाओं में द्वितीयक भित्तियों का निर्माण तथा कुछ कोशिकाओं में लवकों का निर्माण होता है। इस प्रावस्था में कोशिकाएँ अपने कार्य के अनुसार विशिष्टता प्राप्त करती है। कोशिकाएँ अपनी कार्यिकीय (Physiological), जैव रासायनिक (Biochemical) क्रियाओं में परिवर्तन करती हैं। कोशिका का संरचनात्मक, कार्यिकीय जैवरासायनिक विभेदन होता है।
(ब) वृद्धि गतिकी-एक निश्चित समय में पादप के किसी अंग या पादप विशेष के आयतन या भार में होने वाली वृद्धि उसकी वृद्धि दर कहलाती है। यह ज्यामितीय या अंकगणितीय रूप में व्यक्त की जा सकती है।
विस्तृत विवरण के लिए देखे बिन्दु सं. 13.4
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर)|10 Videos
  • पादप जल सम्बन्ध

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|3 Videos
  • पादपों में खनिज पोषण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
SCIENCE PUBLICATION-पादप वृद्धि -पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर)
  1. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (i) वृद्धि की प्रावस्थाएँ         (ii) ...

    Text Solution

    |

  2. वृद्धि का मापन किस प्रकार किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  3. ऑक्सिन के कार्यिकीय प्रभावों का संक्षेप में बर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. ऑक्सिन की खोज के सम्बन्ध में विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा किये गये प्रयो...

    Text Solution

    |

  5. प्रसुप्ति किसे कहते हैं? प्रसुप्ति के कारण और उसको समाप्त करने के उपाय...

    Text Solution

    |

  6. निम्न विषयों पर निबन्ध लिखिए। (i) जिब्बरेलिन एवं साइटोकाइनिन

    Text Solution

    |

  7. निम्न विषयों पर निबन्ध लिखिए। (ii) वृद्धि निरोधक पदार्थ

    Text Solution

    |

  8. निम्न विषयों पर निबन्ध लिखिए- जिब्बेरेलिन एवं साइटोकाइनिन

    Text Solution

    |

  9. निम्न विषयों पर निबन्ध लिखिए। जीर्णता एवं विलगन

    Text Solution

    |

  10. निम्न विषयों पर निबन्ध लिखिए। वसन्तीकरण।

    Text Solution

    |