Home
Class 12
BIOLOGY
जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों ...

जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों अर्थात् युक्तियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव प्रौद्योगिकी की प्रमुख युक्तियाँ (Techniques) निम्नलिखित हैं-
(i) पादप ऊतक संवर्धन (Plant Tissue Culture)
(ii) जन्तु ऊतक संवर्धन (Animal Tissue Culture)
(iii) पादप आनुवंशिकी अभियांत्रिकी (Plant Genetic engineering)
(iv) जन्तु आनुवंशिकी अभियांत्रिकी (Animal Genetic engineering)
(v) एक क्लोनी प्रतिरक्षी उत्पादन (Monoclonal Antibody Production)
(vi) पुनर्योगज डी.एन.ए. उत्पादन (Recombinant DNA Technology)
(vii) जन्तुओं में भ्रूण हस्तानान्तरण (Embryo Transfer in Animals)
(viii) डी.एन.ए. नैनोटेक्नोलॉजी (DNA Nanotechnology)
उपर्युक्त युक्तियों के अतिरिक्त जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।
  वर्तमान समय में परम्परागत जैव प्रौद्योगिकी (Traditional biotechnology) तथा आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी (Modern Biotechnology) जैसे शब्दों का प्रचलन होने लगा है। जैविक नियन्त्रण (Biological control) तथा खाद्य पदार्थ किण्वन से संबंधित जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र परम्परागत जैव प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत आते हैं, जबकि पुनर्योगज डी.एन.ए. (Recombinant DNA), एकक्लोनी प्रतिरक्षी (Monoclonal antibodies) तकनीक, आनुवंशिकी अभियान्त्रिकी से संबंधित क्षेत्रों का अध्ययन आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य परिचय

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर)|11 Videos
  • जैव चिकित्सा तकनीकें

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नो उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|4 Videos
  • तेल,रेशे ,मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रशन-उत्तर निबन्धात्मक प्रशन|4 Videos