Home
Class 12
BIOLOGY
यकृत के कार्य लिखिये ।...

यकृत के कार्य लिखिये ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. पित्त का निर्माण-यकृत का प्रमुख कार्य पित्त रस का निर्माण करना है।
2. यकृत की कोशिकाएँ आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज की मात्रा को ग्लाइकोजन में बदलकर संग्रह कर लेती हैं । इस क्रिया को ग्लाइकोजिनेसिस (Giycogenesis) कहते हैं।
3. जब रक्त में शर्करा की कमी होने लगती है तो यकृत की कोशिकाएँ संग्रहीत ग्लाइकोजन को पुनः ग्लूकोज में बदलकर कमी को पूरा कर देती हैं। इस क्रिया को ग्लाइकोजिनोलाइसिस कहते हैं।
4.यकृत कोशिकाएँ वसीय अम्ल, अमीनो अम्ल आदि से भी ग्लूकोज का संश्लेषण कर लेती है। इसे ग्लूकोनिओजिनेसिस कहते हैं।
5. यकृत कोशिकाएँ विटामिन A का संश्लेषण व संचय करती है तथा विटामिन D व विटामिन `B_(12)` का भी संचय करती है।
6.यकृत कोशिकाएं यूरिया का संश्लेषण करती हैं।
7. यकृत कोशिकाएँ हिपैरिन नामक पदार्थ बनाती है जो रूधिर वाहिनियों में रक्त को जमने से रोकता है।
৪. यकृत कोशिकाएँ प्रोथोम्बिन तथा फाइब्रिनोजन नामक रूधिर प्रोटीन्स का संश्लेषण करती है। जिनकी चोट लगने पर रक्त का थक्का जमने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।
9. यकृत भ्रूणावस्था में रूधिरोत्पादक अंग का कार्य करता है।
10. वयस्क अवस्था में इसके विपरीत यकृत की कुफ्फर कोशिकाएँ मृत लाल रुधिराणुओं को नष्ट करती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव का पाचन -तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर)|4 Videos
  • मानव का पाचन -तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्नोत्तर)|12 Videos
  • मानव का तांत्रिका तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|5 Videos
  • मानव का श्वसन -तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उतर निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर|5 Videos