Home
Class 12
PHYSICS
लीथियम तथा ताँबे के कार्यफलन क्रमश: 2.3e...

लीथियम तथा ताँबे के कार्यफलन क्रमश: 2.3eV तथा 4.0eV हैं तो दृश्य प्रकाश में काम आने वाली प्रकाश विद्युत सेल के लिए उपरोक्त में से कौन-सी धातु उपयोगी होगी?
(`h=6.6xx10^(-34)` जूल से., `c=3xx10^(8)` मी. /से. तथा दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य परास 4000 Å - 7800 Å है।)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्नानुसार `(phi_(0))_(1)=2.3eV`
`2.3xx1.6xx10^(-19)` जूल
तथा `(phi_(0))_(2)=4eV=4xx1.6xx10^(-19)` जूल
लीथियम धातु की देहली तरंगदैर्ध्य `(lambda_(0))_(1)` का मान
`(lambda_(0))_(1)=(hc)/((phi_(0))_(1))`
`(lambda_(0))_(1)=(6.6xx10^(-34)xx3xx10^(8))/(2.3xx1.6xx10^(-19))`
`=5.38xx10^(-7)=5380Å`
ताँबे के लिए देहली तरंगदैर्ध्य `(lambda_(0))_(2)` का मान होगा
`(lambda_(0))_(2)=(hc)/((phi_(0))_(2))`
`(lambda_(0))_(2)=(6.6xx10^(-34)xx3xx10^(8))/(4xx1.6xx10^(-19))`
`=3.094xx10^(-7)=3094 Å`
ताँबे का उपयोग दृश्य प्रकाश (4000 Å - 7800 Å) से काम करने वाली प्रकाश विद्युत सेल में नहीं किया जा सकता है क्योंकि उससे फोटो-इलेक्ट्रॉनों को उत्सर्जित करने के लिए आपतित प्रकाश की अधिकतम तरंगदैर्ध्य 3094 Å होनी चाहिए जो कि दृश्य प्रकाश में नहीं है। अत: लीथियम धातु दृश्य प्रकाश से काम करने वाली प्रकाश विद्युत सेल में उपयोगी होगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश विद्युत प्रभाव एवं द्रव्य तरंगें

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|41 Videos
  • प्रकाश विद्युत प्रभाव एवं द्रव्य तरंगें

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न|52 Videos
  • प्रकाश की प्रकृत्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्च स्तरीय बुध्दि कौशल प्रश्न|15 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|96 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रकाश विद्युत प्रभाव एवं द्रव्य तरंगें -उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न
  1. लीथियम तथा ताँबे के कार्यफलन क्रमश: 2.3eV तथा 4.0eV हैं तो दृश्य प्रका...

    Text Solution

    |

  2. (a) एक समोजी इलेक्ट्रॉन किरण-पुंज जिसमें इलेक्ट्रॉन की चाल 5.20xx10^(6...

    Text Solution

    |

  3. (a) एक X-किरण नली विकिरण का एक संतत स्पेक्ट्रम जिसका लघु तरंगदैर्ध्य स...

    Text Solution

    |

  4. एक नियॉन लैंप से उत्पन्न 640.2 nm (1nm = 10^(-9)m) तरंगदैर्ध्य का एकवर...

    Text Solution

    |

  5. X-किरणों के प्रयोग अथवा उपयुक्त वोल्टता से त्वरित इलेक्ट्रॉनों से क्रि...

    Text Solution

    |

  6. ऐसा विचार किया गया है कि प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के भीतर क्वार्क पर आंशिक...

    Text Solution

    |

  7. e//m संयोग की क्या विशिष्टता है? हम e तथा m के विषय में अलग-अलग विचार ...

    Text Solution

    |

  8. गैसें सामान्य दाब पर कुचालक होती हैं परंतु बहुत कम दाब पर चालन प्रारंभ...

    Text Solution

    |

  9. प्रत्येक धातु का एक निश्चित कार्य-फलन होता है। यदि आपतित विकिरण एकवर्ण...

    Text Solution

    |

  10. एक इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा तथा इसका संवेग इससे जुड़े पदार्थ-तरंग की आवृत्ति...

    Text Solution

    |