Home
Class 12
BIOLOGY
पुष्पीय पादपों में पाए जाने वाले विभिन्न...

पुष्पीय पादपों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के बीजाण्डन्यासों का वर्णन कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जरायुन्यास या बीजाण्डन्यास - अंडाशय में बीजाण्ड, बीजाण्डासन पर एक विशेष क्रम में व्यवस्थित रहते हैं , इसी क्रम को बीजाण्डन्यास कहते हैं | जैसा कि हम जानते हैं कि जायांग एक रूपांतरित पत्ती है वही पत्ती गोलाई में मुड़कर जायांग की रचना करती है, इस रूपांतरित पत्ती के दोनों किनारे एक स्थान पर मिले प्रतीत होते हैं | सामान्यत : बीजाण्डासन अण्डप तलों ( किनारों ) के मिलने के स्थान पर ही बनते हैं | पौधों में निम्न प्रकार के बीजाण्डन्यास पाये जाते हैं -
1. सीमान्त - यह बीजाण्डन्यास एकण्डपी जायांगों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्डासन अण्डप के दोनों किनारों के मिलने के स्थान पर बनाता है तथा इसके बीजाण्ड आधार सीवन पर रेखीय क्रम में लगे होते हैं, जैसे - मटर, अरहर, चना, बबूल, अमलतास, सेम, गुलमोहर |
2. भित्तीय- यह बीजाण्डन्यास एक से अधिक अण्डपों वाले संयुक्तांडपी अर्थात एकाकोष्ठीय जायांगों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्ड अंडाशय की भीतरी दीवार पर उस स्थान से लगे होते हैं जहाँ अण्डपों के किनारे मिलते हैं | इसमें बीजाण्डासनों की अण्डपों की संख्या पर निर्भर करती है | जैसे पपीता , सरसों , लौकी |
3. आधारलाग्न -यह बीजाण्डन्यास द्वि या बहुअण्डपी लेकिन अनिवार्यतः एककोष्ठीय अंडाशय में पाया जाता है | इसमें अंडाशय के आधार से केवल एक बीजाण्ड लगा होता है | जैसे- सूरजमुखी , गेंदा | कभी - कभी बीजाण्ड आधार के स्थान पर अंडाशय के ऊपरी भाग से जुड़ा होता है |
4. पृष्ठीय या धरातलीय - यह बीजाण्डन्यास बहुअण्डपी, युक्तांडपी , बहुकोष्ठीय अंडाशयों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्ड अण्डपों की भीतरी दीवार से चारों और लगे रहते हैं | जैसे - कमल, निम्फिया, सिंघाड़ा |
5. अक्षीय -यह बीजाण्डन्यास जो बहुअण्डपी, युक्तांडपी है ऐसे जायांगों में पाया जाता है जिसमें कोष्ठकों की संख्या अण्डपों की संख्या के बराबर होती है | इसमें अण्डपों के किनारे जुड़ने के पश्चात अंदर की ओर बढ़कर केंद्र में जुड़ जाते हैं तथा एक केंद्रीय अक्ष का निर्माण करते हैं | यही अक्ष फूलकर बीजाण्डासन बना देता है | जिससे बीजाण्ड जुड़े होते हैं | जैसे - बैंगन, गुड़हल, टमाटर, नीबू, संतरा, नारंगी |
6. मुक्त स्तम्भीय - यह बीजाण्डासन ऐसे जायांग में पाया जाता है जो बहुअण्डपी, युक्तांडपी होता है | इसमें बीजाण्ड अंडाशय के केन्द्रीय कक्ष के चारों तरफ स्वतन्त्र रूप से लगे होते हैं | उदाहरण - डाएन्थस, प्राइमुला |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पीय पादपों की आकारिकी

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|23 Videos
  • पुष्पीय पादपों की आंतरिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
YUGBODH-पुष्पीय पादपों की आकारिकी -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अंडाशय के भीतर बीजाण्डों के लगे रहने का क्रम बीजाण्डन्यास कहलाता है | ...

    Text Solution

    |

  2. पुष्पीय पादपों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के बीजाण्डन्यासों का ...

    Text Solution

    |

  3. तने के निम्न रूपांतरणों को समझाइए -1 . प्रकन्द

    Text Solution

    |

  4. तने के निम्न रूपांतरणों को समझाइए - 2. शल्ककंद

    Text Solution

    |

  5. तने के निम्न रूपांतरणों को समझाइए -3. घनकन्द |

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -1. पुष्पदल विन्यास

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -2. बीजाण्डासन

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -3. त्रिज्या सममिति

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -4. एकव्यास सममिति

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए - 5. ऊर्ध्ववर्ती

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -6. परिजायांगी पुष्प

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए -7. दललग्न पुंकेसर |

    Text Solution

    |

  13. पुष्पक्रम की परिभाषा लिखिए | पुष्पीय पादपों में विभिन्न प्रकार के पुष्...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित के चिन्हित चित्र बनाइये - 1. चने के बीज तथा

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित के चिन्हित चित्र बनाइये - 2. मक्के के बीज का अनुदैर्ध्य काट...

    Text Solution

    |

  16. फैबेसी तथा सोलेनेसी कुल के एक - एक पुष्प को उदहारण के रूप में लीजिए तथ...

    Text Solution

    |

  17. मटर का पुष्प सूत्र एवं पुष्प चित्र लिखिए |

    Text Solution

    |