Home
Class 12
BIOLOGY
पौधों में खनिजों का अवशोषण कैसे होता है...

पौधों में खनिजों का अवशोषण कैसे होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निष्क्रिय अवशोषण (Passive Absorption)-निष्क्रिय अवशोषण, अवशोषण की वह विधि है, जिसमें कोशिकीय ऊर्जा का प्रयोग नहीं होता है। इस अवशोषण में खनिज तत्व सान्द्रण प्रवणता (Concen tration gradient) के अनुसार अधिक सान्द्रता से कम सान्द्रता की ओर परासरण की क्रिया के द्वारा जड़ में प्रवेश करते हैं । इस विधि के अनुसार अगर जड़ के बाह्य वातावरण में किसी तत्व की सान्द्रता अधिक हो तो खनिज तत्व पादप कोशिका से बाहर भी आ सकते हैं । खनिज तत्वों का अवशोषण मुख्यतः आयन के रूप में होता है। खनिज तत्वों के निष्क्रिय अवशोषण को स्पष्ट करने के लिए निम्नलिखित विधियाँ बताई गयी हैं---
1. स्थूल प्रवाहः-स्थूल प्रवाह मतानुसार वाष्पोत्सर्जन के प्रभाव से जड़ों में जल के स्थूल प्रवाह के साथ-साथ कुछ खनिजों के आयन भी प्रवेश कर जाते हैं।
आयन विनिमय सिद्धान्त-आयनों के विनिमय क्रिया-विधि में कोशिका के भीतरी भाग से ऐनायनों .(Anions) अथवा केटायनों (Cations) का विनिमय बाहरी विलयन, जिसमें कि कोशिका या ऊतक उपस्थित है या डूबा हुआ है, के तुल्य आवेशित ऐनायनों अथवा केटायनों के बीच होता है। उदाहरण के लिए, पोटैशियम आयन्स (`K^+`) का विनिमय हाइड्रोजन आयन्स (`H^+`) के साथ हो सकता है, जिनका अधिशोषण (Adsorption) कोशिका झिल्ली की सतह पर हो गया हो। आयन विनिमय की क्रिया-विधि का वर्णन दो वादों के आधार पर किया गया है-(i) सम्पर्क विनिमय वाद (Contact Exchange theory) तथा (ii) कार्बोनिक अम्ल विनिमय वाद (Carbonic Acid Exchange Theory)।
3. डोनन सन्तुलन सिद्धान्त-डोनन सन्तुलन के मतानुसार कोशिका के भीतर उपस्थित कुछ स्थिर अथवा अविसरणीय (Non-diffusable) आयन विपरीत आवेश वाले आयनों से सन्तुलित होते हैं। इससे यह इंगित होता है कि झिल्ली के अन्दर की ओर स्थित ऐनायन का एक सान्द्रण उपस्थित है तो सन्तुलन को बनाए रखने के लिये केटायन का सामान्य विनिमय के द्वारा अवशोषण हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos
  • खनिज पोषण

    YUGBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • कोशिका चक्र एवं कोशिका विभाजन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
YUGBODH-खनिज पोषण -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. जल संवर्धन में खनिज पोषण हेतु अध्ययन में जल और पोषक लवणों की शुद्धता ज...

    Text Solution

    |

  2. लेग्यूम की मूल ग्रंथियों में लेगहीमोग्लोबिन द्वारा किस प्रकार की परिस्...

    Text Solution

    |

  3. पादपों के लिए गंधक (सल्फर) किस प्रकार महत्वपूर्ण है ? एमीनो अम्ल का ना...

    Text Solution

    |

  4. निथीसतथा वीनस फ्लाई ट्रैप जैसे मांसाहारी पादपों में पोषण संबंधी अनुकूल...

    Text Solution

    |

  5. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-वृहत् पोषक, सूक्ष्म पोषक, हितकारी पोषक, आ...

    Text Solution

    |

  6. लघु मात्रक पोषक या सूक्ष्म मात्रक पोषक तत्व के बारे में लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. किसान अपने खेतों में Na, Ca, Mg तथा Fe लगातार डालता /मिलाता रहता है, फ...

    Text Solution

    |

  8. “पौधों में उत्तरजीविता के लिए उपस्थित सभी तत्वों की अनिवार्यता नहीं है...

    Text Solution

    |

  9. अगर एक पौधे में एक से ज्यादा तत्वों की कमी के लक्षण प्रकट हो रहे हैं त...

    Text Solution

    |

  10. कुछ निश्चित पौधों में अपर्याप्तता लक्षण सबसे पहले नवजात भाग में क्यों ...

    Text Solution

    |

  11. पौधों में खनिजों का अवशोषण कैसे होता है ?

    Text Solution

    |

  12. पौधों में खनिज तत्वों के अवशोषण की निष्क्रिय विधि को समझाइए।

    Text Solution

    |

  13. मूल ग्रंथिका के निर्माण हेतु कौन-कौन से चरण भागीदार हैं ?

    Text Solution

    |

  14. निम्नांकित कथनों में से कौन सही है ? उत्तर गलत है तो उन्हें सही कीजिए-...

    Text Solution

    |