Home
Class 12
BIOLOGY
दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है? इनके ...

दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है? इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दीप्तिकालिता (Photoperiodism) - गारनर तथा एलार्ड ने सन 1920 में दीप्तिकाल (Photoperiod) नामक शब्द का प्रयोग एक पौधे के दिन की अनुकूल लम्बाई के लिए किया। आधुनिक परिभाषा के अनुसार, "पौधों की दिन और रात्रि की अपेक्षित लम्बाई के अनुसार अनुक्रिया को दीप्तिकालिता कहते हैं।" पौधों में पुष्प बनने की क्रिया इसका सर्वप्रसिद्ध उदाहरण है। दिवालय या ताल (Cireadian or Rhythm) दीप्तिकालिता के आधारभूत साधन माने हाय हैं।
दीप्तिका लिता का आर्थिक महत्त्व - दीप्तिका लिता की बागवानी तथा कृषि में बहुत अधिक महत्त्व है। प्रकाश की अवधि को नियत्रिंत करके किसी पौधे में कभी भी पुष्पन कराया जा सकता है। इसी प्रकार कृत्रिम रूप से प्रकाश की अवधि को नियंत्रित करके बिना मौसम के भी फल प्राप्त किये जा सकते हैं।
2. बसंतीकरण (Vernalization) - सोवियत रूस के वैज्ञानिक लाइसेंको ने देखा की यदि की यदि शीतकालीन पादपों के बीजों को कृत्रिम रूप से `0^(@)C` से `5^(@)C` ताप पर कुछ दिनों के लिए रख दिया जाए और इन्हे बसंत के दिनों में बोया जाए तो ये उसी साल फल देने लगते हैं अर्थात इनमे बसंती पादप के समान गुण प्राप्त हो जाते हैं इस घटना को बसंतीकरण (Vernalization) कहते हैं अर्थात पुष्पीकरण को प्रभावित करने के लिए बीजों या पौधों को ठण्डे स्थानों में रखने की क्रिया को बसंतीकरण कहते हैं। यदि बसंतीकरण बीजों या पादपों को उच्च ताप पर रखा जाय तो बसंतीकरण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इस क्रिया को डिवर्नेलाइजेशन कहते हैं।
इस क्रिया-विधि के विषय में ऐसा माना जाता है की शीत उद्दीपन को शार्षस्थ विभज्योतक (Apical meristern) ग्रहण करता है और वर्नेलिन (Vermalin) हॉर्मोन, जो संभवतः जिबरेलिन प्रकार का होता है, के द्वारा वृद्धि प्रदेश को स्थानान्तरित कर दिया जाता है।
बसंतीकरण विधि की सहायता से रूप के साइबेरिया क्षेत्र में जहाँ सालभर में 10 माह भूमि बर्फ से ढकी रहती है केवल दो माह में गेहूँ की फसल तैयार कर ली जाती है।
बसंतीकरण का आर्थिक महत्त्व - (i) इस विधि के द्वारा शीत पादपों की बसंत पादपों में बदला जा सकता है।
(ii) फसलों को प्राकृतिक कुप्रभावों से बचाया जा सकता है।
(iii) पौधों में शीघ्रता से पुष्पन कराया जा सकता है।
(iv) इस क्रिया के द्वारा फसल को शीघ्रता से उत्पन्न किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|18 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos
  • पारिस्थितिक तंत्र (पारितंत्र)

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
YUGBODH-पादप वृद्धि एवं परिवर्धन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  2. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  3. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  4. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  5. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  6. अगर आपको ऐसा करने को कहा जाए तो एक पादप वृद्धि नियामक का नाम दीजिए - ...

    Text Solution

    |

  7. क्या हो सकता है यदि - जी A(3) (GA(3)) को धान के नवोद्भिदों पर दिया ज...

    Text Solution

    |

  8. क्या हो सकता है यदि - विभाजित कोशिका विभेदन करना बंद कर दे।

    Text Solution

    |

  9. क्या हो सकता है यदि - एक सड़ा फल कच्चे फलों के साथ मिला दिया जाए।

    Text Solution

    |

  10. क्या हो सकता है यदि - अगर आप संवर्धन माध्यम साइटोकाइनिन डालना भूल जा...

    Text Solution

    |

  11. दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है? इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. उच्च पादपों में वृद्धि एवं विभेदन खुला होता है। टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. संक्षिप्त वर्णन कीजिए - अंकगणितीय वृद्धि

    Text Solution

    |

  14. संक्षिप्त वर्णन कीजिए - ज्यामितीय वृद्धि

    Text Solution

    |

  15. संक्षिप्त वर्णन कीजिए - सिग्मॉयड वृद्धि दर,

    Text Solution

    |

  16. संक्षिप्त वर्णन कीजिए - सम्पूर्ण एवं सापेक्ष वृद्धि दर

    Text Solution

    |

  17. वृद्धि, विभेदन, परिवर्धन, निर्विभेदन, पुनर्विभेदन, सिमित वृद्धि, विभज्...

    Text Solution

    |

  18. प्राकृतिक पादप वृद्धि नियामकों के पाँच मुख्य समूहों के बारे में लिखें।...

    Text Solution

    |

  19. टिप्पणी लिखिए - शीर्ष प्रमुखता

    Text Solution

    |

  20. टिप्पणी लिखिए - फाइटोक्रोम

    Text Solution

    |