Home
Class 12
BIOLOGY
डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है. इसे सिद्ध करन...

डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है. इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्षे व चेस डीएनए व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किया ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है इसके बारे में सुस्पष्ट प्रमाण अल्फ्रेड हर्षे व मार्था चेस (1952) के प्रयोगों से प्राप्त हुआ। इन्होंने उन विषाणओं पर कार्य किया जो जीवाणु को संक्रमित करते हैं जिसे जीवाणुभोजी कहते हैं।
जीवाणुभोजी जीवाणु से चिपकते हैं। अपने आनुवंशिक पदार्थ को जीवाणु कोशिका में भेजते हैं। जीवाणु कोशिका विषाणु के आनुवंशिक पदार्थ को अपना समझने लगते हैं जिससे आगे चलकर अधिक विषाणुओं का निर्माण होता है। हर्षे व चेस ने इस बात का पता लगाने के लिए प्रयोग किया कि विषाणु से प्रोटीन या डीएनए निकल कर जीवाणु में प्रवेश करता है।
उन्होंने कुछ विषाणुओं को ऐसे माध्यम पर पैदा किया जिसमें एक को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस व दूसरे विषाणुओं को विकिरण सक्रिय सल्फर पर वृद्धि कराया था। जिस विषाणु को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस की उपस्थिति में पैदा किया उसमें विकिरण सक्रिय डीएनए पाया गया जबकि विकिरण सक्रिय प्रोटीन नहीं था, क्योंकि डीएनए में फॉस्फोरस होता है, प्रोटीन नहीं । ठीक इसी तरह से विषाणु जिसे विकिरण सक्रिय सल्फर की उपस्थिति में पैदा किया गया उनमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन पाई गई, डीएनए विकिरण सक्रिय नहीं था, क्योंकि डीएनए में सल्फर नहीं मिलता है।
विकिरण सक्रिय जीवाणभोजी ई. कोलाई जीवाणु से चिपक जाते हैं। जैसे संक्रमण आगे बढ़ता है जीवाणु को सम्मिश्रक में हिलाने से विषाणु आवरण अलग हो जाता है। जीवाणुओं को अपकेंद्रक यंत्र में प्रचक्रण कराने से विषाणु कण जीवाणुओं से अलग हो जाते हैं।
जो जीवाणु विकिरण सक्रिय डीएनए रखने वाले विषाणु से संक्रमित हुए थे, वे विकिरण सक्रिय रहे। इससे स्पष्ट है कि जो पदार्थ विषाणु से जीवाणु में प्रवेश करता है, वह डीएनए है । जो जीवाणु उन विषाणुओं से संक्रमित थे जिनमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन था, वे विकिरण सक्रिय नहीं हुए। इससे संकेत मिलता है कि प्रोटीन विषाणु से जीवाणु में प्रवेश नहीं करता है । इस कारण से आनुवंशिक पदार्थ डीएनए ही है जो विषाणु से जीवाणु में जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आणविक आधार

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
YUGBODH-वंशागति के आणविक आधार -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है. इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर...

    Text Solution

    |

  2. निम्न के बीच अंतर बताइए- (क) पुनरावृत्ति डी.एन.ए. एवं अनुषंगी डी.एन....

    Text Solution

    |

  3. निम्न के कार्यों का वर्णन (एक या दो पंक्तियों से ) कीजिए- (क) उन्नाय...

    Text Solution

    |

  4. मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया ?

    Text Solution

    |

  5. DNA अंगुलीछाप (फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाल...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए (क) अनुलेखन, (ख) बहुरूपता, (ग) स...

    Text Solution

    |

  7. उस संवर्धन में जहाँ ई. कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोज डालने पर लैक-ओपे...

    Text Solution

    |

  8. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. DNA द्विगुणन को समझाइए।

    Text Solution

    |

  10. DNA प्रतिकृति क्या है ? इसकी विधि लिखिए

    Text Solution

    |