Home
Class 12
BIOLOGY
DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।...

DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सन् 1953 में वॉटसन एवं क्रिक ने DNA की संरचना को प्रदर्शित करने के लिए इसके अणु के अवयवों को व्यवस्थित करके “एक द्विकुण्डलित प्रतिरूप” बनाया, जिसके प्रमुख लक्षण निम्न है-
(1) DNA का प्रत्येक अणु दो कुण्डलित पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं के सर्पिल क्रम में लिपटने से बनता है। इन दोनों श्रृंखलाओं अर्थात् कुण्डलनों का व्यास 20 A होता है।
(2) न्यूक्लियोटाइड नाइट्रोजनी बेसों, फॉस्फोरिक अम्लों तथा डी-ऑक्सीराइबोज शर्कराओं का बना होता है।
(3) दोनों शृंखलाएँ आपस में नाइट्रोजनी क्षारकों द्वारा जुड़ी होती हैं।

(4) इसमें दो प्रकार के नाइट्रोजनी बेस प्यूरीन एवं पिरीमिडीन पाये जाते हैं।
(5) प्यूरीन एवं पिरीमिडीन की मात्रा लगभग बराबर होती है। एक प्यूरीन के साथ एक पिरीमिडीन अर्थात् A = T तथा C = G पाए जाते हैं।
(6) दोनों स्ट्रैण्ड एक-दूसरे के एन्टीपेरेलल होते हैं। प्यूरीन एवं पिरीमिडीन आपस में हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़े रहते हैं।
(7) क्षारकों के बीच उपस्थित हाइड्रोजन बन्ध एवं इनके एरोमेटिक सतह पर हाइड्रोफोबिक अन्तक्रिया के कारण DNA हेलिक्स स्थायी होता है।
(8) फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध द्वारा DNA की पॉलीन्यूक्लियोटाइड संरचना का निर्माण होता है। DNA के दोनों स्ट्रैण्ड के कुण्डलन (Coiled) की दूरी 34Å होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आणविक आधार

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
YUGBODH-वंशागति के आणविक आधार -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है. इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर...

    Text Solution

    |

  2. निम्न के बीच अंतर बताइए- (क) पुनरावृत्ति डी.एन.ए. एवं अनुषंगी डी.एन....

    Text Solution

    |

  3. निम्न के कार्यों का वर्णन (एक या दो पंक्तियों से ) कीजिए- (क) उन्नाय...

    Text Solution

    |

  4. मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया ?

    Text Solution

    |

  5. DNA अंगुलीछाप (फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाल...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए (क) अनुलेखन, (ख) बहुरूपता, (ग) स...

    Text Solution

    |

  7. उस संवर्धन में जहाँ ई. कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोज डालने पर लैक-ओपे...

    Text Solution

    |

  8. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. DNA द्विगुणन को समझाइए।

    Text Solution

    |

  10. DNA प्रतिकृति क्या है ? इसकी विधि लिखिए

    Text Solution

    |