Home
Class 12
BIOLOGY
यूरे एवं मिलर के प्रयोग का नामांकित चित्...

यूरे एवं मिलर के प्रयोग का नामांकित चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मिलर तथा यूरे के प्रयोग- स्टेनले मिलर तथा हैराल्ड यूरे ने सन् 1953 में जीवन की उत्पत्ति के सम्बन्ध में जैव-रासायनिक सिद्धान्त (ओपेरिन वाद) के समर्थन में एक प्रयोग किया जिसे मिलर यूरे का प्रयोग कहते हैं । उन्होंने बड़े क्राँच के एक फ्लास्क में अमोनिया, मेथेन, हाइड्रोजन गैसों का 2 : 1: 2 के अनुपात में भर दिया, क्योंकि ये गैसें उस समय के वातावरण में इसी अनुपात में थीं। एक अन्य फ्लास्क को काँच की नली द्वारा बड़े फ्लास्क से जोड़ दिया। इस छोटे फ्लास्क में पानी भरकर इसे निरन्तर उबालते रहने का प्रबन्ध भी कर दिया ताकि जलवाष्प पूरे उपकरण में घूमती रहे आदि वातावरण में कड़कती बिजली का वातावरण उत्पन्न करने के लिए बड़े फ्लास्क में टंगस्टन के बने दो इलेक्ट्रोड लगाये। इन इलेक्ट्रोडों के बीच 60, 000 वोल्ट की विद्युत् धारा को सात दिन तक प्रवाहित करके विद्युत् चिंगारियाँ उत्पन्न की। फ्लास्क में बने गैसीय मिश्रण को ठण्डा करने के लिए संघनित्र का प्रयोग किया तथा प्राप्त द्रव को 'U' नली में एकत्र किया। प्रयोग के अन्त में 'U' नली में गहरा लाल रंग का द्रव बना, जिसका विश्लेषण करने पर इसमें ग्लाइसिन, ऐलेनिन तथा ऐस्पार्टिक अम्ल जैसे अमीनो अम्ल सहित शर्करा, वसीय अम्ल तथा अन्य कार्बनिक यौगिक पाये गये। ये सभी पदार्थ जीवद्रव्य में पाये जाते हैं। इस
प्रयोग के आधार पर मिलर तथा यूरे ने ओपेरिनवाद या आधुनिकवाद का समर्थन करते हुए कहा कि आदि पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए अनुकूल वातावरण (अपचायक) था। चूंकि आज का वातावरण ऑक्सीकारक है। अतः जीवन की उत्पत्ति वर्तमान में सम्भव नहीं है।
इस प्रयोग से इस बात की पष्टि हई कि C, H, O तथा N के रासायनिक संयोग से महत्वपूर्ण विभिन्न जटिल कार्बनिक यौगिकों का निर्माण आदि पृथ्वी पर हुआ होगा जो जैविक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • शारीरिक द्रव एवं परिसंचरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
YUGBODH-विकास-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. जीवोत्पत्ति के सन्दर्भ में जैव-रासायनिक सिद्धान्त के मिलर एवं हैराल्ड ...

    Text Solution

    |

  2. यूरे एवं मिलर के प्रयोग का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. सरीसृप तथा पक्षी वर्ग की संयोजक कड़ी किसे कहते हैं ? इसके लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद को समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. जीवधारियों की विभिन्न जातियों के उद्भव के सम्बन्ध में डार्विन के क्या ...

    Text Solution

    |

  6. मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता लगाइए। (संकेत-मस्तिष्क) साइज और कार...

    Text Solution

    |

  7. इन्टरनेट (अंतरजाल तंत्र ) संसाधना का उपयोग करते हुए आज के 10 जानवरों औ...

    Text Solution

    |

  8. विविध जंतुओं और पौधे के चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  9. विभिन्न संसाधनों जैसे कि विद्यालय का पुस्तकालय या इंटरनेट (अंतरजाल तंत...

    Text Solution

    |