Home
Class 12
BIOLOGY
मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता लगाइए...

मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता लगाइए। (संकेत-मस्तिष्क) साइज और कार्य, कंकाल-संरचना, भोजन में पसंदगी आदि।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लगभग 15 मिलियन वर्ष पर्व डायोपिथिकस तथा रामापिथिकस नामक नर वानर विद्यमान थे। रामापिथिकस अधिक मनुष्यों जैसे थे जबकि डायोपिथिकस वन मानुष (Ape) जैसे थे। लगभग 2 मिलियन वर्ष पर्व आस्ट्रेलोपिथिकस (आदि मानव) सम्भवत: पर्वी अफ्रीका के घास स्थलों में रहता था। चेहरा सीधा परन्तु बिना ठोढ़ी का था परन्तु मस्तिष्क की माप केवल 350-450 घन सेमी. थी। साक्ष्य प्रकट करते हैं कि आस्ट्रेलोपिथिकस प्रारंभ में पत्थरों के हथियारों से शिकार करते थे, किन्त प्रारंभ में फलों का ही भोजन करते थे। इसमें बुद्धि और मस्तिष्क का विकास होने लगा। जीवाश्मों के अध्ययन से पता चलता है कि वर्तमान मानव का विकास होमो श्रेणी की कुछ जातियों के क्रमिक विकास से हुआ है। खोजी गई अस्थियों में से कुछ अस्थियाँ बहुत ही भिन्न थीं। इस जीव को पहला मानव जैसे प्राणी के रूप में जाना गया और होमो हैबिलिस (Homo habilis) कहा गया था। दिमागी क्षमता 650-800 घन सेमी. के बीच थी। वे संभवत: मांस नहीं खाते थ।
यह पैरों पर सीधा चलता था। दन्त विकास मानव सदृश्य था। यह हथियारों का निर्माण करने वाला प्रथम मानव था। इस जीव को मनुष्य के समान जीवों का सीधा पूर्वज समझा जाता है। 1981 में जावा में खोजे गये जीवाश्म के अगले चरण के बारे में भेद प्रकट किया। यह चरण था होमो इरेक्टस (Homo erectus) का जो 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व हुआ। इसके बाद इनके जीवाश्म पीकिंग, हीडालबर्ग तथा अल्जीरिया आदि स्थानों से प्राप्त हुए हैं। होमो इरेक्ट्स (जावा कपि मानव) का मस्तिष्क बड़ा था जो लगभग 900 घन सेमी. का था। कपियों की तरह इनकी भौंहें मोटी, नाक चपटी तथा जबड़े भारी और सामने की ओर लटके हुए थे। इनमें भोजन के रूप में एक-दूसरे को खा जाने अर्थात् नरभक्षिता (Cannibalism) का व्यसन था।
पैकिंग मानव, जावा मानव से काफी बुद्धिमान एवं सभ्य थे। इनकी नाक चौड़ी तथा चपटी थी। जबड़ा भारी तथा ठोढी नहीं के बराबर थी। कपालीय क्षमता (Cranial capacity = c.c.) 1075c.c. थी। निएण्डरथल मानव (Neanderthal man) 1400c.c. आकार वाले मस्तिष्क लिए हुए 1,00,000 से 4,00,000 वर्ष पूर्व लगभग पूर्वी एवं मध्य एशियाई देशों में रहते थे। यह मानव 150 से 156 सेमी. लम्बा तथा शक्तिशाली सीधे खड़े होकर तेज चलने में समर्थ था।
इसका मस्तिष्क अधिक विकसित था। यह अपने द्वारा बनाये गये अच्छे किस्म के हथियार से शिकार करते थे। यह अग्नि का प्रयोग जानता था। गुफाओं में रहने के कारण इसे प्रारंभिक गुफा मानव कहा जाता है। वे अपने शरीर की रक्षा के लिए खालों का प्रयोग करते थे और अपने मृतकों को जमीन में गाड़ते थे।
होमो सैपियन्स (मानव) अफ्रीका में विकसित हुआ और धीरे-धीरे महाद्वीपों से पार पहुँच गया तथा विभिन्न द्वीपों में फैला था। इसके बाद वह भिन्न जातियों में विकसित हुआ। 75, 000 से 10, 000 वर्षों के दौरान हिम युग में यह आधुनिक मानव पैदा हुआ। कृषि कार्य लगभग 10, 000 वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ तथा मानव बस्तियाँ बननी शुरू हुई। बाकी जो भी कुछ हुआ वह मानव इतिहास या वृद्धि का भाग और सभ्यता की प्रगति का हिस्सा है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • शारीरिक द्रव एवं परिसंचरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
YUGBODH-विकास-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. जीवोत्पत्ति के सन्दर्भ में जैव-रासायनिक सिद्धान्त के मिलर एवं हैराल्ड ...

    Text Solution

    |

  2. यूरे एवं मिलर के प्रयोग का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. सरीसृप तथा पक्षी वर्ग की संयोजक कड़ी किसे कहते हैं ? इसके लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद को समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. जीवधारियों की विभिन्न जातियों के उद्भव के सम्बन्ध में डार्विन के क्या ...

    Text Solution

    |

  6. मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता लगाइए। (संकेत-मस्तिष्क) साइज और कार...

    Text Solution

    |

  7. इन्टरनेट (अंतरजाल तंत्र ) संसाधना का उपयोग करते हुए आज के 10 जानवरों औ...

    Text Solution

    |

  8. विविध जंतुओं और पौधे के चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  9. विभिन्न संसाधनों जैसे कि विद्यालय का पुस्तकालय या इंटरनेट (अंतरजाल तंत...

    Text Solution

    |