Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा...

निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिये- ( क ) रेडियो सक्रिय अपशिष्ट , ( ख ) पुराने बेकार जहाज और ई . अपशिष्ट , ( ग ) नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

( क ) रेडियो सक्रिय अपशिष्ट ( Radioactive wastages ) - रेडियोऐक्टिव पदार्थों के कारण पैदा होने वाले प्रदूषण को रेडियोऐक्टिव प्रदूषण कहते हैं । परमाणु ऊर्जा के अपशिष्टों के कारण भी रेडियोऐक्टिव प्रदूषण होता है । रेडियोऐक्टिव ( विकिरण ) प्रदूषण के कारण जीवों के ऊपर निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं , जो बीमारियों के रूप में दिखाई देते हैं ( i ) ल्यूकीमिया तथा अस्थि कैंसर - रेडियोऐक्टिव प्रदूषण के कारण मनुष्य , गाय , बैल आदि जीवों में रुधिर तथा अस्थि का कैंसर होता है । ( ii ) असामयिक बुढ़ापा - रेडियोऐक्टिव प्रदूषण के कारण जीवों की प्रजनन क्षमता घट जाती है तथा उनमें असामयिक बुढ़ापा आता है । ( iii ) महामारी - विकिरण प्रदूषण के कारण जीवों में रोगजनकों के प्रति एन्टिटॉक्सिन उत्पादन की या रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है , जिसके कारण महामारी तेजी से फैलती है । ( iv ) उत्परिवर्तन - इसके कारण जीवों में अचानक कुछ आनुवंशिक परिवर्तन पैदा हो जाते हैं । ( v ) तन्त्रिका तन्त्र तथा संवेदी कोशिकाएँ उत्तेजित हो जाती हैं ।( vi ) बाह्य त्वचा पर धाव बन जाता है एवं आँख , आँत व जनन ऊतक प्रभावित होते हैं । इसके तात्कालिक प्रभाव के रूप में आँखों में जलन , डायरिया , उल्टी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं । कैंसर होता है । ( ख ) पुराने बेकार जहाज ( Old useless ships ) - पुराने बेकार मरम्मत के योग्य न रहने वाले जहाज , ठोस अपशिष्ट की तरह होते हैं । इन जहाजों को समुद्र तट पर तोड़कर कबाड़ ( स्केप ) निकाला जाता है । जहाजों के स्क्रेप में अनेक विषाक्त पदार्थ जैसे - एस्वेस्टास , सीसा , पारा आदि निकल कर तटीय क्षेत्रों को प्रदूषित करते हैं । ई - अपशिष्ट ( e - wastes ) - कम्प्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जिन्हें मरम्मत करके ठीक - ठीक नहीं किया जा सकता , ई - अपशिष्ट कहलाते हैं । विकासशील देशों में ई - अपशिष्टों का पुन : चक्रण कर ताँबा , सिलिकॉन , निकिल एवं स्वर्ण धातु प्राप्त किया जाता है । इन देशों में पुन : चक्रण की क्रिया आधुनिक विधियों से करके हाथों द्वारा किया जाता है , जिससे ई - अपशिष्ट में मौजूद विषैले पदार्थ इन कार्य में जुड़े लोगों पर दुष्प्रभाव डालते हैं । ( ग ) नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट ( Solid wastes of municipality ) - नगर पालिका के ठोस अपशिष्टों में घरों , कार्यालयों , भंडारों , विद्यालयों आदि से रद्दी में फेंकी गई सभी चीजें आती हैं जो नगर पालिका द्वारा इकट्ठी की जाती है और इनका निपटान किया जाता है । इन्हें ठोस अपशिष्ट कहते हैं । इनमें आमतौर पर कागज , खाद्य अपशिष्ट , काँच , धातु , रबर , चमड़ा , वस्त्र आदि होते हैं । इनको जलाने से अपशिष्ट के आयतन में कमी आ जाती है , लेकिन यह सामान्यतः पूरी तरह जलता नहीं है और खुले में इसे फेंकने पर यह चूहों और मक्खियों के लिए प्रजनन स्थल का कार्य करता है । सैनेटरी लैंडफिल में अपशिष्ट को संघनन ( Compaction ) के बाद गड्ढा या खाई में डाला जाता है और प्रतिदिन धूल - मिट्टी ( Dirt ) से ढंक दिया जाता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पयार्वरणीय मुद्दे

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|9 Videos
  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण

    YUGBODH|Exercise दीर्ध उत्तरीय प्रशन|5 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos
YUGBODH-पयार्वरणीय मुद्दे -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न
  1. वैश्विक उष्णता ( ग्लोबल वार्मिंग ) में वृद्धि के कारणों और प्रभावों की...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित पर आलोचनात्मक टिप्पणी लिखिए ( क ) सुपोषण ( यूट्रोफिकेशन ) (...

    Text Solution

    |

  3. अन्टार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद क्यों बनते हैं ? पराबैंगनी विकिरण के बढ़न...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिये- ( क ) रेडियो सक्रिय अ...

    Text Solution

    |

  5. दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्या प्र...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए ( क ) ग्रीन हाऊस गैसें...

    Text Solution

    |

  7. आतिशबाजी से पर्यावरण में किस प्रकार का प्रदूषण फैलता है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  8. मुख्य वायु प्रदूषकों के नाम तथा उनके प्रभावों का पृथक् - पृथक् विवरण द...

    Text Solution

    |

  9. ध्वनि प्रदूषण के कारण और जीवधारियों पर इसके चार प्रभाव लिखिए ।

    Text Solution

    |

  10. हरित गृह प्रभाव क्या है ? इनके चार प्रभावों का वर्णन कीजिये ।

    Text Solution

    |