Home
Class 12
BIOLOGY
मुख्य वायु प्रदूषकों के नाम तथा उनके प्र...

मुख्य वायु प्रदूषकों के नाम तथा उनके प्रभावों का पृथक् - पृथक् विवरण दीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मुख्य वायु प्रदूषक - मुख्य वायु प्रदूषकों के नाम तथा उनके प्रभाव निम्नानुसार हैं ( 1 ) कार्बन मोनोऑक्साइड - ये रुधिर के हीमोग्लोबीन से संयुक्त होकर उसकी 0 , सम्वहन क्षमता को प्रभावित करते हैं , जिसके कारण सिरदर्द , सुस्ती , कमजोरी , भाराल्पता इत्यादि की शिकायत होती है । ( ii ) सल्फर डाइऑक्साइड - इसके कारण जन्तुओं में श्वास की बीमारी , श्लैष्मिक ज्वर ( influenza ) और न्यूमोनिया तथा अम्ल वर्षा के कारण त्वचीय रोग होते हैं । पौधों में इसकी कमी से पत्तियां सबसे अधिक प्रभावित होती हैं तथा उत्पादकता कम हो जाती है । ( iii ) हाइड्रोजन सल्फाइड - इसके कारण पौधों में पतझड़ तथा जन्तुओं की आँख में जलन , गले में खराश तथा उल्टी आती है ।( iv ) नाइट्रोजन के ऑक्साइड - इसके कारण पत्तियों में हरिमहीनता , पत्तियों में सड़न , पुष्प तथा फल का पतन होता है । मनुष्य तथा जन्तुओं में इसके कारण श्वसन सम्बन्धी बीमारियाँ होती हैं । ( v ) ऐरोसोल्स - ऐरोसोल्स ओजोन परत को प्रभावित करने वाले रसायन हैं , जिसके कारण अल्ट्रावायलेट किरणें पृथ्वी पर आकर जन्तु तथा पादपों को नुकसान पहुँचाती हैं । ( vi ) अमोनिया - यह पौधों के बीजों के अंकुरण , जड़ एवं प्ररोह वृद्धि और पौधों में हरितलवक अपघटन को पैदा करती है । जन्तुओं में यह श्वास में कठिनाई पैदा करती है । . ( vii ) हाइड्रोजन क्लोराइड - इसके कारण पौधों की पत्तियाँ तथा जन्तुओं की आँख व श्वसन अंग प्रभावित होते हैं । ( viii ) हाइड्रोकार्बन - इसके कारण पौधों में पीलेपन , पत्तियों को सड़न , कलिका का सूखना , पत्तों का छोटापन इत्यादि समस्याएं पैदा हो…
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पयार्वरणीय मुद्दे

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|9 Videos
  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण

    YUGBODH|Exercise दीर्ध उत्तरीय प्रशन|5 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos
YUGBODH-पयार्वरणीय मुद्दे -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न
  1. वैश्विक उष्णता ( ग्लोबल वार्मिंग ) में वृद्धि के कारणों और प्रभावों की...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित पर आलोचनात्मक टिप्पणी लिखिए ( क ) सुपोषण ( यूट्रोफिकेशन ) (...

    Text Solution

    |

  3. अन्टार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद क्यों बनते हैं ? पराबैंगनी विकिरण के बढ़न...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिये- ( क ) रेडियो सक्रिय अ...

    Text Solution

    |

  5. दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्या प्र...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए ( क ) ग्रीन हाऊस गैसें...

    Text Solution

    |

  7. आतिशबाजी से पर्यावरण में किस प्रकार का प्रदूषण फैलता है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  8. मुख्य वायु प्रदूषकों के नाम तथा उनके प्रभावों का पृथक् - पृथक् विवरण द...

    Text Solution

    |

  9. ध्वनि प्रदूषण के कारण और जीवधारियों पर इसके चार प्रभाव लिखिए ।

    Text Solution

    |

  10. हरित गृह प्रभाव क्या है ? इनके चार प्रभावों का वर्णन कीजिये ।

    Text Solution

    |