Home
Class 12
PHYSICS
गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिए |...

गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(A) उत्तल दर्पण के उपयोग
(i) मोटर कारों में पश्च दृश्य दर्पण की भाँति - चूँकि उत्तल दर्पण में वस्तु का छोटा व सीधा प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है और इसका दृष्टि क्षेत्र बहुत अधिक होता है | अतः इसका उपयोग मोटर गाड़ियों में पीछे के दृश्य को देखने के लिए ड्राइवर के आगे पार्श्व दृश्य दर्पण के रूप में किया जाता है |
(ii) स्ट्रीट लैम्पों में परावर्तक के रूप में - उत्तल दर्पण पर आपतित प्रकाश परावर्तित होकर अवसरित हो जाता है | अत : स्ट्रीट लैम्पों में इसका उपयोग परावर्तक के रूप में किया जाता है ताकि लैम्प का प्रकाश दूर तक फैल सके |
(B) अवतल दर्पण के उपयोग
(i) हजामती दर्पण के रूप में - जब अवतल दर्पण के सामने कोई वस्तु दर्पण के ध्रुव एवं फोकस के मध्य रखी होती है तो उसका सीधा, बड़ा एवं काल्पनिक प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है | इसी गुण का लाभ उठाकर अवतल दर्पण को हजामती दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता है |
(ii) सौर तापन युक्तियों में - चूँकि अवतल दर्पण पर आपतित समान्तर प्रकाश किरण पुंज दर्पण के फोकस पर केंद्रित हो जाता है, अत: सौर तापन युक्तियों में वस्तुओं को गर्म करने के लिए अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है जिसमें गर्म की जाने वाली वस्तु दर्पण के फोकस पर रखा जाता है |
(iii) डॉक्टरों द्वारा शरीर के सूक्ष्म भागों की जाँच करने में - प्रकाश स्रोत को जब अवतल दर्पण के फोकस पर रख देते हैं तो वह समान्तर किरण पुंज में बदल जाता है | अवतल दर्पण के इसी गुण का लाभ उठाकर इसका प्रयोग डॉक्टर शरीर के अत्यंत छोटे भागों जैसे नाक, कान, गला, दाँत आदि का परीक्षण करने के लिए प्रकाश को उस भाग पर केंद्रित करते हैं जिससे वे भली भाँति प्रकाशित हो जाते हैं और स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगते हैं |
(iv) कार की हेड लाइड एवं टेबिल लैम्पों में परावर्तक के रूप में अवतल दर्पण के फोकस पर रखे प्रकाश स्रोत का प्रकाश दर्पण से परावर्तित होकर समान्तर किरण पुंज में बदल जाता है | इसीलिए इसका उपयोग कारों की हेड लाइट एवं टेबिल लैम्पों के परावर्तक के रूप में किया जाता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किरण प्रकाशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्कत के प्रश्न एवं उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्कत के प्रश्न एवं उत्तर (आंकिक प्रश्न)|10 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्कत के प्रश्न एवं उत्तर (अति लघुउत्तरात्मक प्रश्न)|14 Videos
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान-I|41 Videos
  • गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षा संबंधी प्रश्न (बहु विकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
MITTAL PUBLICATION-किरण प्रकाशिकी -पाठ्य पुस्कत के प्रश्न एवं उत्तर (लघुउत्तरात्मक प्रश्न)
  1. एक वस्तु AB एक अवतल दर्पण के सम्मुख रखी है जैसाकि संलग्न चित्र (a) में...

    Text Solution

    |

  2. गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिए |

    Text Solution

    |

  3. दर्पण की फोकस दूरी एवं वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित कीजिए |

    Text Solution

    |

  4. (i) सूर्योदय या सूर्यास्त पर सूर्य लाल क्यों प्रतीत होता है ? (ii) क...

    Text Solution

    |

  5. (i) किसी पदार्थ के क्रांतिक कोण एवं अपवर्तनांक में क्या सम्बन्ध है ? ...

    Text Solution

    |

  6. किसी लेंस की - फोकस दूरी किन - किन कारणों पर निर्भर करती है ?

    Text Solution

    |

  7. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता कैसे बढ़ाई जा सकती है ?

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या अभिप्राय है ? इसका दैनिक जीवन में उपयोग बत...

    Text Solution

    |

  9. लेंस की क्षमता की परिभाषा कीजिए | इसका मात्रक लिखिए | समाक्षतः सम्पर्क...

    Text Solution

    |