Home
Class 12
PHYSICS
एक लम्बा, खोखला (Hollow) चालक बेलन को उस...

एक लम्बा, खोखला (Hollow) चालक बेलन को उससे बड़ी त्रिज्या बाले एक दूसरे लम्बे, खोखले चालक बेलन के भीतर समाक्ष रूप से रखा गया है। दोनों बेलन प्रारम्भ में विद्युतीय दृष्टि से उदासीन हैं।

A

दोनों बेलनों के बीच एक विभवान्तर उत्पन्न होता है जब भीतरी बेलन पर एक आवेश घनत्व दिया जाता है

B

दोनों बेलनों के बीच एक विभवान्तर उत्पन्न होता है जब बाहरी बेलन पर एक आवेश घनत्व दिया जाता है

C

दोनों बेलनों के बीच कोई विभवान्तर उत्पन्न नहीं होता जब एकसमान रेखीय आवेश बेलनों की अक्ष के अनुदिश रखा जाता है

D

दोनों बेलनों के बीच कोई विभवान्तर उत्पन्न नहीं होता जब दोनों बेलनों पर समान आवेश घनत्व दिया जाता है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

भीतरी बेलन को धन-आवेशित (माना) करने पर, बाहरी बेलन के भीतरी पृष्ठ पर तण आवेश तथा बाहरी पूष्ठ पर धन आवेश प्रेरित होगा। अत: दोनों बेलनों के बीच के स्थान में वैद्युत क्षेत्र होगा, फलस्वरूप दोनों बेलनों के बीच विभवान्तर होगा।
बाहरी बेलन को आवेशित करने पर, इस बेलन के भीतर कोई वैद्युत क्षेत्र नहीं होगा, अर्थात् सभी बिन्दुओं पर समान विभव होगा। अत: दोनों बेलनों के बीच कोई विभवान्तर नहीं होगा।
बेलनों की उभयनिष्ठ अक्ष के अनुदिश एकसमान रेखीय आवेश रखने पर दोनों बेलनों के पृष्ठों पर भिन्न-भिन्न वैद्युत क्षेत्र होंगे, अतः उनके बीच विभवान्तर होगा।
दोनों बेलनों को समान आवेशित करने पर, उनके बीच के स्थान में केवल भोतरी बेलन में कारण विद्युत क्षेत्र होगा, अत: दोनों बेलनों के बीच विभान्तर होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्थिर वैघुतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न II (एक से अधिक विकल्प सही है)|15 Videos
  • स्थिर वैघुतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise सत्य/असत्य|6 Videos
  • सॉल्व्ड पेपर 2017 JEE ADVANCED

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise पेपर 2(खण्ड-3)|4 Videos