Home
Class 10
BIOLOGY
विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग एवं उनके...

विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग एवं उनके लक्षण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग -
(a) विटामिन A की कमी से होने वाला रोग - रतौंधी |
लक्षण - कम प्रकाश या अँधेरे में दिखाई न देना।
विटामिन A की कमी से त्वचा व आँख भी शुष्क व कड़ी हो जाती है।
(b) विटामिन `B_(1)` (थायमिन) की कमी से होने वाला रोग - बेरी - बेरी |
लक्षण - पेशियाँ व तंत्रिकाएँ कमजोर, हृदय धड़कन कम, उपापचय विपरीत रूप से प्रभावित।
(c) विटामिन `B_(2)` (राइबोफ्लेविन) की कमी से होने वाला रोग - राइबोफ्लेविनोसिस
लक्षण - मुख के किनारे व होंठ की त्वचा का फटना, मुँह में छले, स्मृति में कमी।
(d) विटामिन `B_(3)` (नियासिन) की कमी से होने वाला रोग - पेलेग्रा
लक्षण - त्वचा शोथ त्वचा पर पपड़ियाँ, मानसिक दुर्बलता, जीभ में सूजन।
(e) विटामिन C (एस्कार्बिक अम्ल) की कम्मी से होने वाला रोग - स्कर्वी
लक्षण - मसूड़ों से खून आना, त्वचा पर चकत्ते, जोड़ो में दर्द, प्रतिरोध क्षमता में कमी।
(f) विटामिन D (कैल्सीफेरॉल) की कमी से होने वाला रोग - बच्चो में रिकेट्स बड़ो में ऑस्टियोमेलेसिया
लक्षण - रिकेट्स - पैरो की हड्डियों का मुड़ना, घुटनो का पास-पास आना, छाती का विकृत होना, हड्डियों का भंगुर हो जाता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुलेमन सम्बन्धी प्रश्न)|4 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक जीवन परिचिय एव उपलब्धियाँ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबंधात्मक प्रश्न|3 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos