Home
Class 10
BIOLOGY
खनिज कुपोषण से होने वाली हानियों का वर्ण...

खनिज कुपोषण से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

खनिज लवण भोजन का एक महत्वपूर्ण पोषक है इनमे से कुछ शरीर के सरंचनात्मक घातक बनाते है तो कुछ शरीर की जैव प्रक्रियाओं और उपापचय हेतु आवश्यक है इनकी कमी न्यूनता रोगों के रूप में परिलक्षित होती है। खनिज कुपोषण से होने वाले प्रमुख विकार निम्नलिखित है -
(i) कैल्शियम - कैल्शियम हड्डियों और दाँतों की मजबूती के लिए आवश्यक है भोजन में इसकी कमी (कुपोषण) से बच्चो में सूखा रोग (रिकेट्स) तथा बड़ों में आस्टियोमैलेसिया हो जाता है इन रोगों में अस्थियाँ कमजोर व भंगुर हो जाती है। बच्चो में हड्डियाँ विकृत हो जाती है।
(ii) लौह (आयरन) - आयरन रक्त के हीमोग्लोबिन का मुख्य अवयव है। शरीर में आयरन कुपोषण से रक्ताल्पता या खून की कमी हो जाती है शरीर पीला पड़ जाता है तथा शीघ्र थकान होने लगती है। श्वसन भी प्रभावित होता है।
(iii) आयोडीन - आयोडीन की कमी से मनुष्य में घेघा रोग हो जाता है आयोडीन थाइराक्सिन हार्मोन बनाने हेतु आवश्यक है। गर्भवती महिला व बच्चो में आयोडीन की कमी से शारीरिक व मानसिक दुर्बलता उत्पन्न हो जाती है जिसे क्रेटिनिज्म कहते है।
(iv) फॉस्फोरस - फॉस्फोरस कुपोषण से हड्डियाँ व दाँत कमजोर हो जाते है। वृद्धि व विकास बाधित हो जाता है।
(v) सोडियम/ पोटेशियम - शरीर में सोडियम व पोटेशियम का संतुलन शरीर के उचित उपापचय के लिए आवश्यक है सोडियम की कमी शरीर से जलहानि अर्थात निर्जलीकरण संकुचन व तंत्रिकीय आवेश संचरण हेतु आवश्यक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (सुलेमन सम्बन्धी प्रश्न)|4 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य - पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक जीवन परिचिय एव उपलब्धियाँ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निबंधात्मक प्रश्न|3 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|18 Videos